फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A auto driver fall gahra kunwa

गहरे कुएं में ऑटो समेत समाया युवक, सात घंटे बाद निकाला जा सका शव

Fri, 16 Sep 2022 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
A auto driver fall gahra kunwa
झांसी। थाना सीपरी बाजार के सिमरधा बांध से लौटते समय मेंहदी बाग के पास एक ऑटो कुएं में समा गया। इसमें सवार दो युवक बाहर निकल आए जबकि एक युवक अंदर फंसा रह गया। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह उसका शव बाहर निकाला। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन

ग्रासलैंड के कांशीराम कॉलोनी निवासी राजकुमार (45) पुत्र राम रतन अपने दो दोस्तों के साथ बृहस्पतिवार दोपहर सिमरधा बांध से ऑटो में सवार होकर लौट रहा था। रास्ता भटक जाने से वह लोग गांव के रास्ते वापस लौटने लगे। मेंहदी बाग के पास खेतों के बीच एक बड़ा कुआं बना हुआ है। उसमें बाउंड्री नहीं है। बारिश की वजह से चालक ऑटो संभाल नहीं सका और सीधे कुएं केे अंदर जा गिरा। कुएं में ऑटो गिरने की आवाज सुनकर गांव के लोग बाहर निकल आए। सीओ सिटी राजेश राय, सीपरी बाजार इंस्पेक्टर जेपी पाल भी पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए। तब तक ऑटो सवार दो युवक बाहर निकल आए थे जबकि राजकुमार का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने ऑटो निकालने के लिए जेसीबी बुलाई लेकिन, कामयाबी नहीं मिली। उसके बाद डंपर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की भी मदद ली गई। करीब सात घंटे तक चली मशक्कत के बाद राजकुमार का शव बाहर निकाला जा सका। पुलिस के मुताबिक तीनों नशे में थे। इस वजह से हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed