{"_id":"6ac017741f0f7ef762031a56","slug":"a-21-km-long-pipeline-will-be-laid-from-bijoli-to-supply-water-to-bida-jhansi-news-c-11-jhs1019-889838-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बीडा को पानी देने बिजौली से बिछेगी 21 किमी लंबी पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बीडा को पानी देने बिजौली से बिछेगी 21 किमी लंबी पाइप लाइन
Sat, 03 Oct 2026 02:13 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के एक्टिवेशन क्षेत्र तक पानी पहुंचाने की कवायद में 21 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। जल निगम की ओर से प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके तहत शुरूआत में 30 एमएलडी पानी बीडा को दिया जाएगा।
बीडा क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां शुरू होने के साथ पानी की जरूरत भी बढ़ेगी। इसी को देखते हुए लंबे समय से पानी की उपलब्धता को लेकर कवायद चल रही है। पहले बीडा को राजघाट बांध से पानी उपलब्ध कराने पर सहमति बनी थी। शुरुआती जरूरत के लिए माताटीला बांध से पानी देने की बात पर सहमति जताई गई। अब उसके लिए बिजौली में पुरानी पाइप लाइन के जरिए पानी पहुंचाने का प्रस्ताव बनाया गया है। बीडा के एक्टिवेशन क्षेत्र में जलापूर्ति के साथ सड़क और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास पर भी काम चल रहा है। अधिशासी अभियंता मुकेश पाल सिंह के मुताबिक इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके तमाम पहलुओं पर अध्ययन किया जा रहा है। यह प्रस्ताव बीडा को भी दिया गया है।