फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   जयंती पर याद किए गए चाचा नेहरू

जयंती पर याद किए गए चाचा नेहरू

Sun, 16 Nov 2014 05:31 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sun, 16 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 125 वीं जयंती पर स्कूलों में विविध कार्यक्रम हुए। इस दौरान बाल मेला, स्वच्छता अभियान, बाल विज्ञान प्रदर्शनी समेत अनके कार्यक्रमों में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूलों में हुई गोष्ठी में शिक्षकों ने बच्चों को चाचा नेहरू के व्यक्तित्व व कृतित्व से परिचित कराया।
विज्ञापन

आरएनएस वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस पर बाल मेला आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने संगीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। वहां पर लगे खाद्य स्टालों से खरीदारी कर मित्रों के साथ खूब मौज मस्ती की। विद्यार्थी व उनके अभिभावक ने स्टॉल्स कूपन की खरीदारी कर विभिन्न आकर्षक इनाम हासिल किए। बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्राचार्या, हैडमिस्ट्रेस व शिक्षक गण उपस्थित रहे। ब्लू वडर्स पब्लिक स्कूल में लगे बाल मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीओ सिटी कल्याण सिंह ने किया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के डायरेक्टर के सी गुप्ता ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर चौकी इंचार्ज बड़ागांव राम सिंह व समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन

क्राइस्ट दि किंग कालेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रेव्ह फादर रिचर्ड ए ने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी। इस मौके पर प्रार्थना सभा व बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मरिना, सुजन, सैमसन सिंह आदि मौजूद रहे। पंडित विश्वनाथ शर्मा हिंदू धर्मार्थ न्यास द्वारा संचालित रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने खूब धमाल किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य छात्र अमृतांश व मुख्य छात्रा नवनी अग्रवाल व विद्यालय स्टाफ ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल में बच्चों ने विविध स्टॉल लगाए। इस मौके पर मैनेजर गौरव मिश्रा ने बच्चों को पंडित नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी। चेयरपर्सन अनु मिश्रा ने विद्यार्थियों को ऐसे मेले में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। चेयरमैन नीरज खत्री ने बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। इस मौके पर प्रधानाचार्या एस रिजवी, मिथिलेश बाजपेई आदि मौजूद रहे। अल्पाइन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अम्बाबाय स्थित स्कूल के नए परिसर में जयंती के मौके पर मौज मस्ती की।
रमानाथ विमला देवी खैरा इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन अंबावाय के बीएड विद्यार्थियों ने ग्राम पीतमपुर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई कर ग्रामीणों को जागरूक किया। इस मौके पर महाविद्यालय अध्यक्ष डा. विजय खैरा ने पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रवक्ता हरगोविंद राजन व चंद्र शेखर मौजूद रहे। आभार प्राचार्या मणि भार्मा ने जताया। गांधी डिग्री कालेज के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर प्रबंधक डा. एस के साहू, राजीव श्रीवास्तव, संतोष सेन, मणिकांत रमन, प्राचार्य डा. एम के चौहान आदि मौजूद रहे।
भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में बाल मेले का उद्घाटन शिशु शिक्षा समिति अवध प्रांत के प्रदेश निरीक्षक उमाशंकर मिश्रा ने फीता काटकर किया। मेला संयोजक प्रफुल्ल सक्सेना ने स्टॉलों का अवलोकन किया। इस मौके पर ज्ञान प्रकाश गुप्ता, राजेश गुप्ता, रामनारायण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। आभार प्रधानाचार्य सुशील ने जताया।

बंगरा ब्लाक में संचालित प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बांसार में बाल दिवस पर बच्चों को यूनिफार्म बांटी गई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक टीकाराम, दयावती आदि मौजूद रहीं। कृष्णा पब्लिक इंटर कालेज खैलार, श्री लक्ष्मी विद्या मंदिर, सेंट मार्क्स कालेज, राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हाईस्कूल, क्रिश्चियन इंटर कालेज, न्यू ऐज स्कूल, सूफी ताहिर अली अरेबिक एंड निस्वां कालेज, एम एस राजपूत इंटर कालेज, श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कालेज, श्री गुरु हरकिशन महाविद्यालय, प्राथमिक विद्यालय केशवपुर बड़ागांव, त्रिवेणी पब्लिक स्कूल, सरस्वती ज्ञान मंदिर हाईस्कूल, ज्ञान स्थली पब्लिक इंटर कालेज, भगवती ज्ञान मंदिर प्राइमरी/ जूनियर हाईस्कूल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मवई गिर्द बड़ागांव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय सारमऊ, श्री मुन्नालाल महाजन धर्मशाला जूनियर हाईस्कूल, पंडित वासुदेव तिवारी ग्रुप ऑफ कालेज, न्यू सीएल मेमोरियल पब्लिक स्कूल हंसारी, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, बालेंदु बाल सदन स्कूल खुशीपुरा, गुरुकुल इंटर कालेज, द आर्यन स्कूल, भारत हेवी इलेक्टिकल्स लिमिटेड, भेल शिक्षा निकेतन, ज्ञान स्थली बालिका इंटर कालेज, बुंदेलखंड महाविद्यालय, पंडित कृष्ण चंद्र शर्मा कन्या इंटर कालेज में बाल दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed