{"_id":"24-49550","slug":"Jhansi-49550-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन- बाजारों में छाई रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन- बाजारों में छाई रौनक
Jhansi
Updated Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रविवार को रक्षा बंधन है। इस पर्व को लेकर नगर के प्रमुख बाजारों में रौनक छाई हुई है। मानिक चौक, सीपरी, सदर बाजार में लगी दुकानों में राखियों की खरीदारी पूरे जोरों पर है।
चाइना मेड राखियां हो अथवा फैंसी स्टोन वालीं, बच्चों से लेकर महिलाओं तक में खासी पसंद बनी हुई हैं। मानिक चौक में राखी विक्रेता वहीद भाई के अनुसार चाइना मेड राखियों में म्युजिकल, लाइटिंग, छोटा भीम, डोरा मोन, वेंटेन वाली राखियां 15 से लेकर 50 रुपये तक में उपलब्ध हैं। वहीं पूजा थाली का भी आकर्षण है।
यह थाली राखी, रोली, चावल, चाकलेट आदि से युक्त है। इसकी कीमत 75 रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक है। रेशम के धागे में चांदी की पोलिस वाली राखियां 60 रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक में उपलब्ध हैं। राखी विक्रेता आकाश विश्वकर्मा के मुताबिक स्टोन में फैंसी राखियों के अलावा रुद्राक्ष, मोरपंख, स्वास्तिक, गणेश, विष्णु राखियां दस से पचास रुपये तक की रेंज में हैं। वहीं राखी विक्रेता माजिद खान के अनुसार स्टोन में कुंदन की, राजस्थानी मोती में, जयपुरी व जरी राखी विशेष पसंद की जा रही है। वहीं प्रेयर वाली राखी लुंबा में मोर की डिजाइन, राजस्थानी सहित अन्य डिजाइन महिलाओं को लुभा रही है। सादा राखियां एक रुपये से लेकर पंद्रह रुपये तक में बिक रही हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान योग है रक्षा बंधन पर
झांसी। श्रवण नक्षत्र में आयुष्मान योग शनिवार को सायं 4:30 बजे से आएगा, जो रक्षा बंधन दिवस रविवार को अपराह्न 03 बजे तक जारी रहेगा। महंत विष्णु दत्त स्वामी के मुताबिक इस योग में बहनों द्वारा रक्षा सूत्र बांधने से भाइयों की आयु में वृद्धि होती है। वहीं बहन व भाई दोनों ही वर्ष भर धन संपदा व सुख शांति से प्रसन्न रहते हैं।