फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   फूलदान बना कचरादान, पौधों की जगह उगीं झाड़ियां

फूलदान बना कचरादान, पौधों की जगह उगीं झाड़ियां

Wed, 28 May 2014 05:37 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Wed, 28 May 2014 05:37 AM IST
विज्ञापन
झांसी। लोगों को खुशनुमा माहौल देने के लिए बनाए गए नगर के पार्क नगर निगम व जेडीए के अधिकारियों की लापरवाही से बदहाल हो गए हैं। किसी पार्क में फूलदान में कचरा भरा पड़ा है, तो कहीं पौधों की जगह सिर्फ झाड़ियां ही हैं। यही नहीं शाम ढलते ही पार्कों में असामाजिक तत्वों का जुटना शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

नगर के वृंदावन लाल वर्मा पार्क, कारगिल पार्क, नेहरू पार्क व बलिदानी पार्क देखरेख के अभाव में अपनी सुंदरता खो चुके हैं। यहां बच्चों के लिए लगाए गए झूले भी टूट चुके हैं, जिससे बच्चों का आना भी कम हो गया है। हरियाली की भी कुछ ऐसी ही दुर्गति है। फूलों के लिए रखे गमलों में कचरा भरा पड़ा है, घास की छंटाई भी नहीं हुई है। इसके बावजूद नगर निगम व झांसी विकास प्राधिकरण के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


दुर्दशा का शिकार वृंदावनलाल वर्मा पार्क
बुंदेलखंड विकास पैकेज योजना के तहत 91.71 लाख रुपये से बनवाया गया वृंदावन लाल वर्मा पार्क बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। देखरेख के अभाव में यहां लगा फव्वारा बंद है। लाइटें खराब हो चुकी हैं, जिससे रात्रि में अंधेरा पसरा रहता है। यात्री शेड, सीढ़ियां, रेलिंग जगह- जगह से टूट चुकी हैं। कुछ रेलिंग को चोर काट ले गए हैं। कैंटीन भवन की छत क्षतिग्रस्त है। सफाई नियमित नहीं होने से चारों तरफ बड़ी- बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। सुरक्षा के लिए बनाई गई पुलिस चौकी भी निष्क्रिय है। सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से शराबी व जुआरी यहां शाम ढलते ही जमने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की उदासीनता पंचतंत्र पार्क पर भारी
झांसी विकास प्राधिकरण की उदासीनता से पंचतंत्र पार्क अपनी शोभा खो रहा है। पार्क में आकर्षण का केंद्र रहे झूला, ट्रेेन व पैडल बोट खराब है। पिछले छह माह से बिजली का बिल जमा नहीं होने के कारण विभाग ने विद्युत संयोजन काट दिया है। पार्क ठेकेदार को रात्रि में प्रकाश की समुचित व्यवस्था के लिए जनरेटर चलाना पड़ता है। साथ ही यहां फव्वारा भी बंद पड़ा हुआ है।

बलिदानी पार्क में टूट गए झूले
गोंदू कंपाउंड स्थित बलिदानी पार्क के चारों तरफ बनाई गई फर्श कई जगह से टूट चुकी है। बच्चों के झूले टूटे पडे़ हैं। फव्वारा मशीन खराब है। प्रकाश की व्यवस्था भी सही नहीं है। इस कारण पार्क अपना मूल स्वरूप खो रहा है।

टूट गईं सीटें
सीपरी बाजार स्थित नेहरू पार्क बदहाल स्थिति में है। लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा फव्वारा बंद पड़ा है। बच्चों के झूले चोरी जा चुके हैं। एक माह पहले नगर निगम द्वारा बनवाई गईं बेंच भी टूट चुकी हैं।

नहीं चलता फव्वारा
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में काई जमा होने से फव्वारा नहीं चलता है। काफी दिनों से सफाई नहीं कराने से यह स्थिति बनी है। कूड़ा डालने के लिए बने डस्टबिन सफाई न होने से भर चुके हैं। कर्मचारियों द्वारा नियमित सफाई नहीं की जा रही है।


‘डा. वृंदावन लाल वर्मा पार्क को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए टेंडर भी हो गया है। जबकि, पंचतंत्र पार्क की खराब पड़ी टॉय ट्रेन, पाथ वे, लाइट आदि भी जल्द दुरुस्त करने योजना बनाई गई है।’
- राहुल सिंह, एडीएम /सचिव - झांसी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed