{"_id":"24-46709","slug":"Jhansi-46709-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी गिनती के बाद ही बाहर जाने लगे अभिकर्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी गिनती के बाद ही बाहर जाने लगे अभिकर्ता
Jhansi
Updated Sat, 17 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
झांसी। बीकेडी में शुक्रवार को अपराह्न एक बजे तक हर पार्टी की चुनानी तस्वीर साफ होने लगी थी। लगातार हार के बढ़ते अंतराल को देख आधी गिनती के बाद ही भाजपा को छोड़ अन्य दलों के अभिकर्ताओं ने मतगणना स्थल से बाहर जाना शुरू कर दिया। करीब दो बजे तो काफी संख्या में अभिकर्ता एक साथ बाहर निकले। एकाएक मतगणना स्थल के बाहर लोगों को निकलता देख पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। हालांकि, उन्हें जब हकीकत का पता लगा तो सभी अपनी जगह शांत बैठ गए।
कैंटीन में जुटी रही भीड़
झांसी। बीकेडी परिसर में एक अस्थायी कैंटीन की व्यवस्था की गई थी। मतगणना स्थल के बाहर सभी दुकानें बंद होने व बाहर जाने में हो रही परेशानी को देखते हुए कैंटीन पर सामान खरीदने के लिए जवानों व कर्मचारियों की भीड़ लगी रही। लोग गर्मी व भूख को शांत करने के लिए ठंडे पेय, पानी व अन्य पैकेट बंद सामान खरीदते देखे गए।