{"_id":"24-46249","slug":"Jhansi-46249-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे के शोर में हजारों की संपत्ति चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे के शोर में हजारों की संपत्ति चोरी
Jhansi
Updated Sun, 04 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोतवाली क्षेत्र के बाहर सागर गेट में शादी समारोह के दौरान घर में घुसे बदमाशों ने हजारों की संपत्ति चुरा ली। इस दौरान पहुंची गृह स्वामी की पत्नी के शोर मचाने पर दो बदमाश संपत्ति लेकर भागने में सफल हो गए, जबकि एक को पकड़ लिया गया। उसकी जमकर पिटाई की गई।
सागर गेट बाहर निवासी रामबाबू कुशवाहा के घर के बगल में रहने वाले चाचा की पुत्री की शादी शुक्रवार को थी। शनिवार सुबह पौने आठ बजे विदाई हो रही थी। रामबाबू सुबह पांच बजे ही अपने बगीचे पर निकल गए थे। उनकी पत्नी पुष्पा व दो पुत्रियां विदाई कार्यक्रम में शामिल थीं। विदाई के दौरान डीजे बज रहा था। मौका देखकर तीन चोर रामबाबू के घर में घुस गए। वह अलमारी से सामान चोरी करने लगे।
इसी बीच किसी काम से पुष्पा घर गईं। उन्होंने देखा कि एक युवक उनके मकान की छत पर खड़ा है। अनजान युवक को छत पर खड़ा देखकर पुष्पा ने आवाज लगाई। इस पर युवक दूसरी छत पर चढ़ गया।
विज्ञापन
गड़बड़ी की आशंका होने पर वह सीढ़ियों की तरफ बढ़ीं। इसी दौरान कमरे से आवाज आने पर वह अंदर पहुंचीं। पाया कि दो युवक गोदरेज की अलमारी खोलकर उसमें रखे नकदी व जेवरात अपनी जेबों में रख रहे थे। यह देखकर वह शोर मचाती हुईं उल्टे पांव घर के बाहर भागीं।
शोर सुनकर विदाई के समय मौजूद बाराती मौके पर पहुंच गए। इस दौरान बदमाश भी भाग लिए। बारातियों ने भाग रहे चोरों का पीछा किया। दो बदमाश बाइक पर बैठकर भागने में सफल हो गए, जबकि एक पकड़ में आ गया। इसके बाद परिजनों व बारातियों ने बदमाश की जमकर खबर ली। हंगामा देख मौके पर भीड़ लग गई। सूचना के बाद भी जब काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, तब परिजन ही चोर को लेकर पुलिस के पास पहुंच गए। पुलिस ने बदमाश की तलाशी ली तो उसके पास से पायल, बिछिया व पांच सौ रुपये बरामद हुए। जबकि भागे बदमाश बीस हजार रुपये नकद, सोने की झुमकी, तीन अंगूठी साथ ले गए। पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम खुशीपुरा क्षेत्र के काली माई मुहल्ला निवासी मनोज बताया। उसके पास से एक कागज भी बरामद हुआ, जिसमें और भी घरों के पते नोट थे, जिनको निशाना बनाना था। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर भागे बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।