फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   यूपी संपर्क क्रांति के इंजन में लगी आग

यूपी संपर्क क्रांति के इंजन में लगी आग

Tue, 29 Apr 2014 05:31 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Tue, 29 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
झांसी। यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के डीजल इंजन में सोमवार को तड़के आग लगने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। गाड़ी को रोकने के बाद अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, मगर सफलता नहीं मिल सकी। बोगियों को आग से बचाने के लिए रनिंग स्टाफ ने यात्रियों की मदद से इंजन को बोगी से अलग किया और उसे धकेल कर करीब दो सौ मीटर आगे ले गए। बाद में दूसरे इंजन की मदद से ट्रेन को वापस ओरछा स्टेशन लाया गया।
विज्ञापन

हजरत निजामुद्दीन से मानिकपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 122448/22248 अप उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सोमवार को तड़के करीब साढ़े तीन बजे झांसी से मऊरानीपुर की तरफ बढ़ रही थी। ट्रेन में चालक महेश कुमार, सहायक चालक विजय व गार्ड राजेंद्र कुमार शर्मा तैनात थे। ट्रेन जब 3.38 बजे ओरछा से बरुआसागर के बीच थी, तभी चालक ने ट्रक्शन मोटर के निचले हिस्से से आग निकलती देखी। खतरे को भांपते हुए चालक ने किलोमीटर नंबर 1143/4 पर ट्रेन को रोक दिया। आग का पता लगते ही गार्ड व अन्य कोचों के यात्री मौके पर पहुंच गए। इसके बाद गार्ड बोगी, इंजन व एसी में रखे दस अग्निशमन यंत्रों से आग को बुझाने का प्रयास किया गया, मगर सफलता नहीं मिल सकी। अंधेरा होने के कारण भी कार्य प्रभावित हुआ। आग बढ़ने पर इंजन के पीछे की दो जनरल बोगियों को खाली कराया गया, जिससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। आग डीजल टैंक तक न पहुंचे, इस कारण इंजन को बंद कर दिया गया। किसी तरह कपलिंग खोल कर इंजन को पीछे लगी बोगी से अलग किया गया। रनिंग स्टाफ के दिशा निर्देश पर यात्रियों ने कटे इंजन को धक्का लगाकर आगे की तरफ बढ़ाया। दो सौ मीटर तक इंजन को आगे ले जाने के बाद पत्थर लगाकर स्थिर किया गया।
विज्ञापन

इधर, घटना की खबर मिलने पर झांसी से दूसरा इंजन भेजा गया। इस इंजन की मदद से ट्रेन को पीछे की तरफ खींचकर ओरछा स्टेशन तक वापस लाया गया। चूंकि, घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड का पहुंचना संभव नहीं था, इस कारण झांसी से भेजे गए एक और इंजन की मदद से क्षतिग्रस्त इंजन नंबर 18869 को बरुआसागर स्टेशन तक ले जाया गया। बरुआसागर पहुंचने पर फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग को बुझाया। हादसे के कारण सुबह सात बजे ट्रेन ओरछा स्टेशन से गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डीआरएम नवीन चोपड़ा ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ दिन में हुई दूसरी घटना
झांसी। ट्रेन में पिछले आठ दिन में आग लगने की यह दूसरी घटना है। इसके पूर्व 19 अप्रैल की रात 2.25 बजे झांसी- बीना रेल खंड पर बिजौली- खजराहा स्टेशनों के बीच गाड़ी संख्या 16032 अंडमान एक्सप्रेस के उच्च लगेज वैन में अचानक आग लग गई थी। इससे लाखों रुपये का सामान जल कर नष्ट हो गया था। डीआरएम नवीन चोपड़ा के निर्देश पर गठित पांच सदस्यीय समिति हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed