फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   स्टैटिक टीम ने पकड़ी एक लाख की नकदी

स्टैटिक टीम ने पकड़ी एक लाख की नकदी

Fri, 11 Apr 2014 05:31 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Fri, 11 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
झांसी। मेडिकल बाईपास तिराहे पर चेकिंग के दौरान स्टैटिक टीम को एक गाड़ी से एक लाख रुपये की नकदी मिली। सूचना पर उड़नदस्ता भी मौके पर पहुंच गया। जांच में रुपये का स्त्रोत ज्ञात होने पर नकदी छोड़ दी गई।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च की सीमा अधिकतम 70 लाख रुपये तय की है। प्रत्याशी इससे अधिक धनराशि खर्च न कर सकें, इसकी कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई है। अवैध धन के परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए बृहस्पतिवार को स्टैटिक मजिस्ट्रेट डा. मृत्युंजय गोस्वामी अपनी टीम के साथ मेडिकल बाईपास पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दरम्यान एक चौपहिया वाहन में एक लाख रुपये की धनराशि बरामद की गई। इसकी सूचना पाकर मौके पर उड़नदस्ता भी पहुंच गया। जांच में रकम एक प्रापर्टी डीलर की पाई गई। संबंधित व्यक्ति द्वारा टीम को जमीन की खरीद - फरोख्त संबंधी कागजात दिखाए गए। धन के स्त्रोत पर पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद उक्त धनराशि अवमुक्त कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed