{"_id":"24-43586","slug":"Jhansi-43586-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम की कुर्सियां बेचने का आरोप निकला गलत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम की कुर्सियां बेचने का आरोप निकला गलत
Jhansi
Updated Mon, 17 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। आपे में लदकर जा रही नगर निगम की 29 कुर्सियों को तीन पार्षदों ने पकड़कर नवाबाद थाना पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप लगाया कि चोरी कर इन कुर्सियों को बेचा जा रहा है। पड़ताल में आरोप निराधार मिलने पर कुर्सियां निगम को सौंप दी गईं।
बताते हैं कि रविवार की सुबह करीब 11 बजे नगर निगम की 29 कुर्सियों को लादकर एक आपे जा रहा था। इलाइट चौराहा के पास पार्षद पप्पे राइन, रईस राइन व खुर्शीद राइन ने आपे रोक कर चालक से पूछताछ की। जब वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका तो वह आपे को लेकर थाने पहुंच गए। जब पुलिस ने नगर निगम कर्मियों को बुलाकर पूछताछ की तो पता चला कि इन कुर्सियों को मरम्मत के लिए भेजा जा रहा था। दस्तावेजों को देखने पर पुलिस ने कुर्सियों से लदे आपे को छोड़ दिया।
हादसे में घायल व्यक्ति की मौत
झांसी। सीपरी बाजार थाने की आवास विकास कालोनी में दो बाइकों की भिड़ंत में घायल व्यक्ति की शनिवार की रात मौत हो गई। बताते हैं कि आठ फरवरी की शाम कालोनी निवासी राजीव सिन्हा पुत्र एसएस सिन्हा बाइक से बाजार जा रहे थे। घर के नजदीक तेजी से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दो महिला समेत तीन ने खाया विषाक्त पदार्थ
झांसी। रविवार को दो महिला समेत तीन लोगों ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत में सुधार है। सीपरी बाजार के पहलगुवां निवासी देवेंद्र (24) पुत्र भगवत दास, मसीहागंज निवासी रूबी (24) पत्नी कमलेश और ललितपुर के गांव गुड़ा खिरिया निवासी रेखा (22) पत्नी नरेंद्र ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया।
जुआ खेलते सात जुआरी गिरफ्तार
झांसी। नवाबाद पुलिस ने खुशीपुरा में जुआ खेलते सात जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 3680 रुपये बरामद हुए। पकड़े गए जुआरियों में मूलचंद्र कुशवाहा, कोमल वर्मा, देवेंद्र कुमार वर्मा, गौरव वर्मा, मनोज वर्मा, महेंद्र कुमार वर्मा, मनोज वर्मा निवासीगण खुशीपुरा शामिल हैं।
छह गौवंश मुक्त
झांसी। कोतवाली पुलिस ने कट्टी को छह गौवंश लेकर जाते समय टोरिया कसाई मंडी निवासी लियाकत पुत्र ईदुल को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।
आत्महत्या का प्रयास
झांसी। उधारी से तंग एक युवक ने रविवार को मिट्टी का तेल उड़ेलकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। कोतवाली के मेवातीपुरा निवासी परिजनों ने बताया कि दिलीप ने कई लोगों से लाखों रुपये उधार ले लिए हैं। तगादे से परेशान होकर उसने आग लगा कर जान देने की कोशिश की।
चाकू समेत दो लोग गिरफ्तार
झांसी। कोतवाली पुलिस ने रविवार को मालिन चौराहा पर वारदात की फिराक में घूमते दो बदमाशों को चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों के नाम नीरज तिवारी पुत्र प्रेमनारायण तिवारी निवासी नई बस्ती व छोटू उर्फ मोनू पुत्र मुन्नालाल निवासी कोछाभांवर नवाबाद बताए गए।