{"_id":"24-43578","slug":"Jhansi-43578-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोगड़िया के दौरे को लेकर पुलिस सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोगड़िया के दौरे को लेकर पुलिस सतर्क
Jhansi
Updated Mon, 17 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महाशिवरात्रि पर अतिसंवेदनशील मढ़िया मोहल्ले में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए आ रहे विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया ने पुलिस प्रशासन की बेचैनी बढ़ा दी है। पुलिस ने जहां अभी से हालात से निपटने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है, वहीं खुफिया विभाग भी रिपोर्ट तैयार करने में जुट गया है।
गौरतलब है कि शिवरात्रि के मौके पर श्री तोगड़िया ग्वालियर से वाया सड़क मार्ग लक्ष्मी तालाब स्थित काली मंदिर आएंगे। बड़ा बाजार के रामलीला मैदान में धर्मसभा करने के पश्चात महाकालेश्वर मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे। खुफिया विभाग द्वारा दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता के लिए घर- घर पंपलेट बांटे जा रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि लोकसभा चुनाव नजदीक होने की वजह से नापाक मंसूबा पालने वाले लोग इस दौरान गड़बड़ी फैला सकते हैं।
उधर, रविवार को झांसी रेंज के डीआईजी गुलाब सिंह ने कहा कि अतिसंवेदनशील महाकालेश्वर मंदिर में प्रवीण तोगड़िया के जलाभिषेक कार्यक्रम को लेकर खुफिया विभाग व अधीनस्थों को जरूरी दिशा- निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
महिला उत्पीड़न के मामले में होगी कड़ी कार्रवाई: डीआईजी
झांसी। झांसी रेंज के नए डीआईजी गुलाब सिंह ने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामले में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून- व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। इसमें किसी तरह की गड़बड़ी वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। वह रविवार को पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।