फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   हत्या व लूट के मामले में दो बदमाश गिरफ्तार

हत्या व लूट के मामले में दो बदमाश गिरफ्तार

Tue, 04 Feb 2014 02:52 PM IST
Jhansi
Jhansi Updated Tue, 04 Feb 2014 02:52 PM IST
विज्ञापन
शनिवार का दिन पुलिस के लिए अच्छा रहा। पुलिस ने हत्या व लूट की दो घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इस सफलता पर एसएसपी श्रीपर्णा गांगुली ने पुलिस टीमों को पांच-पांच हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन


खुलासा नंबर एक :-

लूट का विरोध करने पर की थी चालक की हत्या
झांसी। टहरौली में ट्रैक्टर चालक के ब्लाइंड मर्डर के मामले में टोड़ीफतेहपुर थाने की पुलिस ने पांच हजार रुपये के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रैक्टर लूट का विरोध करने पर गमछा से गला दबाकर चालक की हत्या की गई थी।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि टोड़ीफतेहपुर के गांव पुछी से दो-तीन जनवरी की रात दो ट्रैक्टर संख्या यूपी93एक्स- 0532 व यूपी93वाई- 0745 चोरी हुए थे। थाना पुलिस ने नौ जनवरी को दोनों ट्रैक्टर बरामद कर करतार सिंह निवासी गांव सिकरौआ थाना चिकासी हमीरपुर, इसब निवासी सिमरधा थाना गरौठा और मुन्नू उर्फ चंद्रशेखर खंगार निवासी जलालपुर गरौठा को गिरफ्तार कर लिया था। मुन्नू उर्फ चंद्रशेखर ने बताया था कि 19 अक्तूबर को उसने अपने साथी विक्रम लोधी पुत्र रामप्रताप लोधी निवासी एवनी के साथ टहरौली में ट्रैक्टर संख्या आरजे21- 8283 को लूटा था। विरोध करने पर विक्रम ने चालक बाबूलाल पुत्र लच्छीराम निवासी बिलनियांसर थाना जैसरासर जिला बीकानेर (राजस्थान) की गला दबाकर हत्या कर दी थी। लूटा ट्रैक्टर खराब होने पर वह उसे पूंछ थाना क्षेत्र में छोड़कर भाग गए थे। टोड़ीफतेहपुर पुलिस ने विक्रम लोधी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने 12बोर की बंदूक, चोरी की बाइक व तमंचा मय कारतूस के बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




खुलासा नंबर दो:-

लूटा स्टोन ब्रेकर जमीन में दबाकर रखा गया था
झांसी। बड़ागांव थाने की पुलिस ने गांव दुनारा के महालक्ष्मी स्टोन क्रशर की पोकलैंड मशीन का कई टन का स्टोन ब्रेकर लूटकर ले जाने की वारदात का खुलासा कर दिया है। गिरफ्तार लुटेरे की निशानदेही पर पुलिस ने जमीन में छुपाया गया 13 लाख रुपये का स्टोन ब्रेकर बरामद कर लिया है। अब पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
बताते चलें 27/28 जनवरी की रात करीब आठ लुटेरों ने क्रशर पर धावा बोलकर पोकलैंड मशीन में लगे कई टन के स्टोन ब्रेकर को लूट लिया था। इस गंभीर मामले को तत्काल बड़ागांव थानाध्यक्ष ने चोरी में दर्ज किया था, जिस पर एसएसपी ने उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया था। इसके बाद वारदात के खुलासे की कमान स्वाट टीम को सौंपी गई थी।

एसएसपी ने बताया कि स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बदमाश बड़ागांव के घनाराम पेट्रोल पंप के पास है। इस पर टीम ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम चंदन पुत्र जगदीश यादव निवासी गांव भोजला सीपरी बाजार बताया। उसकी निशानदेही पर जमीन खोदकर दबाया गया लाखों रुपये का स्टोन ब्रेकर बरामद कर लिया गया। वारदात को आठ लोगों ने अंजाम दिया था, जिसमें पांच बदमाश गांव भोजला के व दो अज्ञात थे। इस वारदात का खुलासा स्वाट के राकेश कुमार, बब्बू सिंह, सन्नी यादव, चंद्रदेव, शत्रुंजय व थाना बड़ागांव प्रभारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed