फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   समाज सुधार के लिए पहले अपने में सुधार करो

समाज सुधार के लिए पहले अपने में सुधार करो

Mon, 20 Jan 2014 05:50 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Mon, 20 Jan 2014 05:50 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी में महाराष्ट्र समाज के उत्थान के लिए विचार व्यक्त किए गए।
महाराष्ट्र गणेश मंदिर में मंदिर समिति के अध्यक्ष चिंतामणि धुलेकर की अध्यक्षता व शांति कुंज के प्रतिनिधि सदानंद अंबेकर के मुख्य आतिथ्य में समाज के उत्थान के लिए संगोष्ठी आयोजित की गई। गायत्री परिवार के कार्यक्रम समन्वयक डा. विनोद खरे ने कहा कि महाराष्ट्र समाज ने प्रत्येक क्षेत्र में मानव रत्न दिए हैं। समर्थ गुरु रामदास, वीर शिवाजी, अहिल्या बाई, विनोबा भावे, लोकमान्य तिलक, महारानी लक्ष्मीर्बाई और अन्ना हजारे आदि ने पूरे देश को दिशा दी। सदानंद अंबेकर ने कहा कि समाज के उत्थान व सुधार के लिए हमें सबसे पहले अपने में सुधार करना होगा। इं. मनीष ने व्यक्तित्व के परिष्कार पर प्रकाश डाला। इस मौके पर योगाचार्य रजत अग्रवाल, राजीव इंदापुरकर, गजानन खानवलकर, मिलिंद देसाई, श्रीराम शिकन्या, लालता प्रसाद पांचाल आदि मौजूद रहे।


भटके हुए लोगों को दिखाएं राह
झांसी। महाराष्ट्र गणेश मंदिर कमेटी के तत्वावधान में युवा चेतना कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शांति कुंज हरिद्वार के सदानंद अंबेकर ने कहा कि भटके हुए युवाओं को सत्कर्म करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र के लिए योगदान देने की अपील की। इस मौके पर समन्वयक प्रो. विनोद खरे, मिलिंद देसाई, अजय खानवलकर, शरद चांदोरकर, नवीन अभ्यंकर, अनिलव जोशी आदि ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed