फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   कोर्ट ने दिया लूटपाट का मुकदमा दर्ज करने का आदेश

कोर्ट ने दिया लूटपाट का मुकदमा दर्ज करने का आदेश

Thu, 28 Nov 2013 05:45 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Thu, 28 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र ने असलहा लेकर घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट करने के 16 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश थाना सदर पुलिस को दिए हैं।

सुरेंद्र राय पुत्र हुकुम चंद्र राय निवासी सिमराहा थाना सदर का आरोप है कि चार नवंबर 2013 को राजू यादव अपने गैंग के सदस्यों के साथ लूट व डकैती डालने की मंशा से उसके घर में घुस आया और फायरिंग करते हुए मारपीट की। इतना ही नहीं घर में खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। शोरशराबा सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। आरोपियों में राजू यादव, चंदन यादव व गोटीराम यादव पुत्रगण लालाराम यादव, अनिल यादव, सुनील यादव व रविंद्र पुत्रगण मुन्ना यादव, राज यादव व राहुल यादव पुत्रगण परम यादव, मंगल यादव पुत्र गुलाब यादव, दिनेश यादव पुत्र सिरनाम सिंह यादव, गोलू यादव पुत्र जयराम यादव, जितेंद्र यादव पुत्र कल्लू यादव, जय सिंह यादव पुत्र मुन्ना यादव, आनन्द उर्फ भल्लू पुत्र आशाराम यादव, मुन्ना यादव पुत्र शिवचरन यादव, बलवान उर्फ मेजर पुत्र सिरनाम सिंह यादव निवासीगण सिमराहा हैं। कोर्ट ने मामला धारा 399, 393, 307, 147, 148, 149, 323, 504, 506, 452, 427, 7 क्रिमनल एक्ट में दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed