फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सूचना दो, फिर मिलेगा राशन

सूचना दो, फिर मिलेगा राशन

Fri, 15 Nov 2013 05:44 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Fri, 15 Nov 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
झांसी। नए राशन कार्ड के लिए वांक्षित सूचनाएं न मिलने पर कोटेदारों द्वारा उपभोक्ताओं को राशन से वंचित रखने की शिकायत पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को ऐसे कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नए राशन कार्डों के लिए उपभोक्ताओं से सूचनाएं एकत्र करना आपूर्ति विभाग के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। विभाग ने यह जिम्मेदारी कोटेदारों को सौंपी है। लेकिन, वह अब तक बीस फीसदी उपभोक्ताओं से भी उनसे जुड़ीं जानकारियां प्राप्त नहीं कर पाए हैं। जबकि, यह काम शत प्रतिशत 15 नवंबर तक पूर्ण किया जाना है। ऐसे में कुछ कोटेदारों ने उपभोक्ताओं के समक्ष शर्त रख दी है कि सूचनाएं उपलब्ध न कराए जाने तक उन्हें राशन सामग्री नहीं दी जाएगी। कोटेदारों की इस स्वयंभू शर्त से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी उन उपभोक्ताओं के समक्ष आ रही है, जिनका बैंक खाता या मतदाता पहचान पत्र नहीं है। उन्हें राशन से वंचित रहना पड़ रहा है। यह शिकायत सामने आने पर जिलाधिकारी तनवीर जफर अली ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया है कि वह इसकी जांच कर संबंधित कोटेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सूचनाएं लेना जरूरी है, परंतु इसके लिए राशन से किसी को वंचित नहीं रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed