{"_id":"24-38665","slug":"Jhansi-38665-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बजेगी कचरा उठाने वालों की सीटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बजेगी कचरा उठाने वालों की सीटी
Jhansi
Updated Thu, 03 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर नगरवासियों को स्वच्छता की सौगात फिर से मिल गई है। एक बार फिर नगर में घर- घर से कचरा इकट्ठा करने वाले कर्मचारियों की सीटी सुनाई देगी। गांधी जयंती पर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कार्य का विधिवत शुभारंभ हो गया।
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट स्कीम के तहत घरों से कचरा उठाने और उसे बिजौली स्थित प्लांट तक ले जाने की जिम्मेदारी हैदराबाद की एपीआर कंपनी को सौंपी गई थी, लेकिन कंपनी द्वारा कार्य करने से हाथ खड़े कर दिए जाने के बाद सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के नाम पर खर्च हुए करोड़ों रुपये पानी में जाते दिख रहे थे। हालातों को देखते हुए नगर निगम ने ग्वालियर की एसआर मैप टेक्नालॉजी कंपनी के साथ करार किया। इसी क्रम में बुधवार को नगर निगम कैंपस में महापौर किरन राजू बुकसेलर एवं नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कार्य को हरी झंडी दिखाकर औपचारिक शुरूआत की। कंपनी जल्द ही अपना कार्य शुरू कर देगी। इस मौके पर सफाई निरीक्षक मनोज श्रीवास्तव, अनिल आजाद आदि मौजूद रहे। कंपनी की ओर से लोगों को जागरूक करने का भी अभियान चलाया जाएगा, ताकि लोग नालियाें, सड़क या इधर- उधर कचरा डालने की जगह निर्धारित समय पर उनके दरवाजे आने वाले कंपनी के कर्मचारी को कचरा सौंपें। इसके एवज में गृहस्वामी को प्रति परिवार तीस रुपये प्रतिमाह यूजर चार्ज देना पड़ेगा।
गौरतलब है कि कंपनी को शुरूआत में संपूर्ण सिविल लाइन क्षेत्र में घर- घर से कचरा इकट्ठा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यदि कार्य संतोषजनक रहा तो इसे अन्य वार्डों में शुरू किया जाएगा।