फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   हड़ताल से दो घंटे बिगड़ी रही इमरजेंसी की व्यवस्था

हड़ताल से दो घंटे बिगड़ी रही इमरजेंसी की व्यवस्था

Thu, 03 Oct 2013 05:40 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Thu, 03 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
झांसी। मानदेय भुगतान की मांग को लेकर मेडिकल कालेेज के ट्रामा सेंटर में तैनात संविदा कर्मी लगातार दूसरे दिन हड़ताल पर चले गए। एक बार फिर प्राचार्य से आश्वासन मिलने के बाद तकरीबन दो घंटे बाद काम पर लौटे। इस दौरान इमरजेंसी की व्यवस्था पटरी से उतरी रही। मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब दस बजे मेडिकल कालेज के ट्रामा सेंटर (इमरजेंसी) में तैनात 55 संविदा कर्मी कामकाज ठप कर धरना पर बैठ गए। दोपहर करीब बारह बजे कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने कालेज प्राचार्य डा. ए के मल्होत्रा से मुलाकात कर तुरंत मानदेय जारी करने की मांग की। प्राचार्य द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. हरीश आर्य को दिल्ली भेज कर बजट अवमुक्त कराने की दिशा में पहल करने का आश्वासन देने के बाद कर्मचारी काम पर लौटे। धरना देने वाले कर्मचारियों में सुनील कुमार, हीरालाल, मोहन, जीतू वर्मा, शैलेंद्र, राजू खरे, मेरी, एकता, सुनील आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed