{"_id":"24-38304","slug":"Jhansi-38304-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों का कल्याण करने आएंगी मां दुर्गा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों का कल्याण करने आएंगी मां दुर्गा
Jhansi
Updated Mon, 23 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
झांसी। पांच अक्तूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र पर्व के लिए नगर में जगह-जगह मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। मूर्तिकारों की मानें तो इस बार सबसे अधिक मांग सिंहासन पर विराजीं मां दुर्गा की अठारह भुजा वाली प्रतिमा की है।
नगर में सीपरी बाजार, खातीबाबा मार्ग, नगरा, शिक्षा भवन मैदान, गल्ला मंडी, लक्ष्मीतालाब मार्ग, खुशीपुरा सहित कई स्थानों पर मूर्तिकार देवी प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं। नंदनपुरा खातीबाबा मार्ग पर मूर्ति तैयार करने में जुटे महेंद्र सिंह प्रजापति ने बताया कि इस बार सिंहासन पर विराजमान मां दुर्गा और अठारह भुजाधारी दुर्गा के स्वरूप की मांग अधिक है। वहीं, मूर्तिकार अमर सिंह ने बताया कि शेर पर सवार व भैंसासुर का वध करती हुईं मां दुर्गा की प्रतिमाएं भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
पंद्रह हजार में मिलेगी दस फीट की प्रतिमा
बाजार में मां दुर्गा की प्रतिमाएं अलग-अलग दामों में उपलब्ध हैं। भक्तों को इस बार दस फीट की प्रतिमा के लिए पंद्रह हजार, सात फीट की प्रतिमा आठ हजार व छह फीट के लिए करीब चार हजार रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा प्रतिमाओं की अलग से साज सज्जा कराने पर अधिक खर्च करना होगा।