फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बायोमैट्रिक कार्ड भी बनेगा आपकी पहचान

बायोमैट्रिक कार्ड भी बनेगा आपकी पहचान

Tue, 27 Aug 2013 05:35 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Tue, 27 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
झांसी। राशन कार्ड, पेन कार्ड, वोटर कार्ड और आधार कार्ड के बाद अब बायोमैट्रिक कार्ड आपकी पहचान का आधार बनेगा। प्रत्येक व्यक्ति के लिए अनिवार्य इस कार्ड में नाम एवं पता से लेकर विभिन्न जानकारियां दर्ज की जाएंगी। योजना है कि आगे चलकर अलग- अलग कार्डों के स्थान पर बायोमैट्रिक (बहुउद्देशीय) कार्ड से ही लोगों की जरूरतें पूरी होने लगेंगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की योजना है कि देश के प्रत्येक नागरिक को अलग- अलग सुविधाओं के लिए अलग- अलग कार्ड के स्थान पर एक ही कार्ड मुहैया कराया जाए। वर्ष 2011 में हुई जनगणना से पूर्व जून 2010 में देश भर के मकानों की सूची बनाई गई थी। सूची के आधार पर गृह मंत्रालय ने पांच वर्ष से ऊपर के सभी देशवासियों का बायोमैट्रिक कार्ड बनवाने का निर्णय लिया। इसकी जिम्मेदारी नेलसन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी को सौंपी गई है। झांसी महानगर के करीब पांच लाख लोगों के कार्ड बनाने के लिए कंपनी की टीम ने डेरा डाल लिया है।
विज्ञापन

कंपनी द्वारा 29 अगस्त से विभिन्न वार्डों में शिविर लगाकर लोगों के बायोमैट्रिक कार्ड बनाने के लिए आंकड़े जुटाए जाएंगे। पहले दिन वार्ड नंबर 08 तालपुरा प्रथम, वार्ड नंबर 18 गुदरी व वार्ड नंबर 29 पिछोर में शिविर लगाए जाएंगे। इस दौरान व्यक्ति का नाम, पिता का नाम, पता, जन्मतिथि, मतदाता पहचान पत्र संख्या, राशन कार्ड संख्या (एपीएल या बीपीएल), पेन कार्ड नंबर समेत अन्य जानकारियां जुटाई जाएंगी। दोनों हाथों की दसों अंगुलियों के निशान व आंखें की पुतलियों की स्कैनिंग भी की जाएगी। सभी जानकारियां एक चिप में अपलोड कर उसे प्लास्टिक कार्ड के साथ पेस्ट किया जाएगा। बायोमैट्रिक कार्ड बनाने का कार्य दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार कार्ड वालों को भी अनिवार्य
झांसी। करीब एक वर्ष पूर्व यूनिक आईडेंटिटी अथारिटी ऑफ इंडिया द्वारा आधार कार्ड बनवाए गए थे। अब गृह मंत्रालय द्वारा बायोमेट्रिक कार्ड बनवाया जा रहा है। यह कार्ड आधार कार्ड से एडवांस है। जिन लोगों के पास आधार कार्ड हैं, उन्हें भी बायोमेट्रिक कार्ड बनवाना अनिवार्य है। हालांकि, इसके लिए परिवार के सभी सदस्यों को शिविर में आने की जरूरत नहीं है, बल्कि एक सदस्य परिवार के सभी आधार कार्ड ले जाकर डाटा फीडिंग करा सकता है। क्योंकि आधार कार्ड में लगभग वही सब जानकारियां हैं, जो बायोमेट्रिक कार्ड में दर्ज की जानी हैं।

कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
झांसी। बायोमैट्रिक कार्ड बनाने के लिए उन्हीं कर्मचारियों/ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिन्होंने जनगणना- 2011 में प्रगणक व सुपरवाइजर का कार्य किया था। ट्रेनिंग के माध्यम से कर्मचारियों को कार्ड बनाने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

सोमवार को नगर निगम सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में कार्ड बनाने वाली नेलसन कंपनी के स्टेट इंचार्ज गणेश पांडेय, कंसलटेंट खुर्शीद अनवर सिद्दीकी व डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर दीपक गुप्ता ने बताया कि महानगर के साठ वार्डों को 750 ब्लाक में बांटकर कार्य किया जाएगा। वार्डों में लगाए जाने वाले शिविरों में आवेदकों से केवाईआर फार्म भरवाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर घर- घर जाना पड़ेगा। फार्म में दी गई जानकारी की अच्छी तरह पड़ताल करना अनिवार्य है। इस मौके पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रोहन सिंह, कर निर्धारण अधिकारी आर पी सिंह, कर अधीक्षक चंद्रिका प्रसाद, हरीश वर्मा, राजेंद्र हयारण आदि मौजूद रहे। चार चरणों में होने वाली ट्रेनिंग मंगलवार को भी चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed