फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   जस्ट डांस में बच्चों ने दिखाया हुनर

जस्ट डांस में बच्चों ने दिखाया हुनर

Mon, 08 Jul 2013 05:31 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Mon, 08 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
झांसी। रविवार को नटराज डांस एकेडमी के तत्वावधान में जस्ट डांस - 3 कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने डांस की विभिन्न विधाओं का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान अन्य मनोरंजक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

दीनदयाल सभागार में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मऊरानीपुर विधायक डा. रश्मि आर्य रहीं। विशिष्ट अतिथि एसीजीएम स्वप्ना सिंह, अनिल सुडेले, संजय पटवारी, फूलचंद्र द्विवेदी व प्रभात अग्रवाल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में उत्तराखंड त्रासदी में बचाव कार्य के दौरान शहीद हुए सैनिकों को राष्ट्रगान के जरिये श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तदुपरांत, कन्या भ्रूण हत्या पर कुठाराघात करते हुए बेटी बचाओ का संदेश दिया गया। बच्चों ने ग्रुप डांस के जरिये गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में एकेडमी के बच्चों ने ग्रुप डांस में बीस प्रस्तुतियां दीं। वहीं, 90 प्रतिभागियों ने अलग - अलग विधाओं में डांस प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान लखनऊ से आए रितिक ने जगलिंग व बंगाल के मोंटी आरिफ ने जादू का प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। संस्था के डायरेक्टर रैमो ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुति की।
विज्ञापन

इस मौके पर चेतन श्रीवास्तव, मनीष राय, रजनीश श्रीवास्तव, अंकित खरे, नीरज स्वामी, मनीष गुप्ता, चांद भाई, आसिफ खान, किशन सोनी, जितेंद्राचार्य, नीरज, मोहित, पुष्पेंद्र, मनोज, शैलजा, नवीन श्रीवास्तव, शरद नामदेव, जावेद लकी, अनूप खरे आदि मौजूद रहे। संचालन वेद शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed