{"_id":"24-32636","slug":"Jhansi-32636-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"असंबद्ध क्षेत्र के किसान का भी खरीदा जाए गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असंबद्ध क्षेत्र के किसान का भी खरीदा जाए गेहूं
Jhansi
Updated Fri, 26 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
झांसी। जिलाधिकारी तनवीर जफर अली ने कहा कि यदि असंबद्ध क्षेत्र का भी किसान गेहूं क्रय केंद्र पर लेकर आता है, तो उसका गेहूं क्रय कर लिया जाए। उसे किसी दशा में वापस न भेजा जाए। सभी उप जिलाधिकारी क्रय केंद्रों के निरीक्षण की साप्ताहिक रिपोर्ट प्रेषित करें। यह निर्देश उन्होंने गेहूं खरीद की समीक्षा करते हुए दिए।
कलेक्ट्रेेट के गांधी सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शासन ने जिले के क्रय केंद्रों के निरीक्षण के लिए प्रमुख सचिव (साइंस एंड टेक्नोलॉजी) डा. हरचरण दास को नामित किया है, जिनकी एक - दो दिन में यहां आने की संभावना है। अत: केंद्र प्रभारी सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं नियमानुसार दुरुस्त कर लें। निरीक्षण के दौरान कमियां सामने आने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी दिनेश कुमार तिवारी ने बताया कि जिले में अब तक 6666.85 मीट्रिक टन गेहूं क्रय किया जा चुका है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले कुछ कम है। लेकिन, आने वाले समय में केंद्रों में आवक बढ़ जाएगी। इस दौरान एसडीएम सदर ने भी गेहूं क्रय से जुड़ीं जानकारियां दीं। बैठक में सभी एसडीएम व क्रय एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।