फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बीटेक के छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

बीटेक के छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Fri, 26 Apr 2013 05:30 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Fri, 26 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कालेज से संबद्ध ़डा. भीमराव अंबेडकर इंजीनियरिंग कालेज आफ इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी बांदा के बीटेक के एक और छात्र का शव आईटीआई के नजदीक आगरा-झांसी रेल मार्ग पर पड़ा पाया गया। इस छात्र की भी ट्रेन से कटकर मौत हुई थी। दो दिन पहले झांसी लौटे इस छात्र की मौत के कारण को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।
गुरुवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे सीपरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि आईटीआई रेलवे क्रासिंग के नजदीक एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस को शव ट्रैक के बीचोंबीच पड़ा मिला। युवक के सिर व हाथ में चोट थी। उसकी एक टांग गायब थी। आसपास तलाशने पर भी टांग का पता नहीं चला, लेकिन नजदीक में मोबाइल पड़ा जरूर मिल गया। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर संपर्क किया तो एक छात्र से बात हुई, जिसने बताया कि यह मोबाइल नंबर बीटेक में अध्ययनरत मनीष का है। वह मनीष का रूम पार्टनर है। सूचना पर रूम पार्टनर अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

उसने शव की शिनाख्त मनीष कुमार वर्मा पुत्र शिव कुमार मूल निवासी विभोर सोमऊ हरचंदपुर रायबरेली व हाल निवासी 1/160 रुचि खंड सेकेंड/29 शारदा नगर थाना आशियाना लखनऊ के रूप में की। बताया गया कि मनीष बांदा के इंजीनियरिंग कालेज में बीटेक तृतीय वर्ष (इलेक्ट्रीकल) का छात्र था। क्लास टेस्ट खत्म होने के बाद पिछले दिनों वह लखनऊ चला गया था। दो दिन पूर्व ही वह लखनऊ से लौटकर आया था। बुधवार की सायं किसी बात से खिन्न होकर वह रूम से चला गया। जब देर सायं तक कमरे पर नहीं लौटा तो इसकी सूचना मनीष के पिता को फोन पर दी गई। घटना की जानकारी कालेज प्रशासन को दी गई। सूचना पाकर सैकड़ों की संख्या में छात्र घटनास्थल पर पहुंच गए। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कालेज के निदेशक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि बांदा इंजीनियरिंग कालेज के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए ही यहां हास्टल है, इसलिए द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र सुविधानुसार किराए के मकानों में रहते हैं। निदेशक का कहना है कि यदि छात्रों के बीच की चर्चाओं पर यकीन करें तो मनीष का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग था, संभावना है कि प्रेमिका या किसी अन्य से हुई किसी बात को लेकर उसने यह प्राणघातक कदम उठाया है।

मालूम हो कि पिछले दिनों भी आईटीआई के पास इसी इंजीनियरिंग कालेज के एक छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा पाया गया था। उसकी मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed