{"_id":"24-30771","slug":"Jhansi-30771-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"भू संपत्ति और पशुधन का किया जा रहे सैंपल सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भू संपत्ति और पशुधन का किया जा रहे सैंपल सर्वे
Jhansi
Updated Fri, 08 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसी। जिले में भू संपत्ति एवं पशुधन के अलावा ऋण एवं निवेश की स्थिति जानने के लिए सैंपल सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही जिले के विकास कार्यक्रम तैयार किए जाएंगे।
राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। इसी के आधार पर भारत सरकार विकास के कार्यक्रम तैयार करती है। जिले में सर्वे कराने का जिम्मा जिला अर्थ एवं संख्या विभाग का होता है। इस बार 70 वीं आकृति (चक्र) का सर्वेक्षण कराया जा रहा है। फरवरी माह से शुरू हुआ कार्य दिसंबर 2013 में पूरा होगा। यह सैंपल सर्वे है, जिसके आधार पर जिले में भू संपत्ति, पशुधन, ऋण एवं निवेश का आकलन किया जाएगा। इसके लिए सुपरवाइजर गयाप्रसाद के नेतृत्व में महिमा, पंकज यादव व सहरूप की टीम को लगाया गया है। यह टीम गरौठा तहसील के ग्राम बिरौना, मोंठ के ग्राम कुम्हरार व ध्वानी, टहरौली के ग्राम बगरौनी जागीर व पहाड़ी खुर्द तथा झांसी तहसील के ग्राम बिरगुवां में सर्वे कर रही है। इसके अलावा झांसी शहर के छह, मऊरानीपुर व एरच कस्बा के एक- एक क्षेत्र में सर्वेक्षण किया जाएगा। सर्वे पूरा होने के बाद राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी।