{"_id":"24-27855","slug":"Jhansi-27855-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली: कंपनी ने घटाए मीटर रीडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली: कंपनी ने घटाए मीटर रीडर
Jhansi
Updated Sat, 15 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसी। महानगर में विद्युत बिल बनाने वाली कंपनी ने अपने स्टाफ को घटा दिया है, जिससे बाकी कर्मियों पर काम का बोझ बढ़ गया है। बचे हुए स्टाफ को कंपनी सुविधाएं तो दूर, परिचय पत्र भी उपलब्ध नहीं करा सकी है, जिससे आए दिन विवाद की स्थिति पैदा होती है। विद्युत अफसर भी इस तरफ से अनदेखी किए हुए हैं।
मेरठ की र्साइं कंप्यूटर कंपनी दिसंबर 2010 से झांसी शहर की विद्युत बिलिंग व्यवस्था संभाल रही है। कंपनी ने मीटर रीडिंग के लिए सत्तर कर्मचारियों की भर्ती की थी। उस समय तय हुआ था कि मीटर रीडरों को केवल उपभोक्ताओं को बिल जारी करने होंगे। इसके एवज में उन्हें पैंतीस सौ रुपये मानदेय, परिचय पत्र व यूनिफार्म दिया जाएगा। लेकिन, धीरे - धीरे कर्मचारियों को नोटिस बांटने, काले मीटर बदलने, बकायेदारों के संयोजन काटने आदि के कार्य भी सौंप दिए गए। यही नहीं, रीडरों की छंटनी भी कर दी गई। वर्तमान में मात्र चालीस मीटर रीडर तैनात हैं। इन्हीं से काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन
खास बात यह है कि कंपनी ने मीटर रीडरों का काम तो बढ़ा दिया, लेकिन न तो वेतन बढ़ाया और न ही परिचय पत्र और यूनिफार्म दी। पिछले दो साल से मीटर रीडर बिना परिचय पत्र के फील्ड में घूम रहे हैं। अगर ऐसे में कोई अराजक तत्व मीटर रीडर बनकर किसी के घर में हादसे को अंजाम दे दे तो बड़ी बात नहीं होगी।
विज्ञापन
कंपनी अफसरों की यह अनदेखी कर्मचारियों के लिए भी परेशानी बनी हुई है। कभी कभार कोई मामला उलझने पर जब उनसे परिचय पत्र दिखाने की मांग की जाती है तो वह विनती कर ही अपनी जान छुड़ा पाते हैं। पिछले दो सालों में दो दर्जन से अधिक मीटर रीडर इस कमी के कारण उपभोक्ताओं के कोप का भाजन बन चुके हैं।
‘अब तक परिचय पत्र न दिया जाना उनके संज्ञान में नहीं है। वह कंपनी से इस बारे में बात करेंगे। ’
शशिकांत
अधीक्षण अभियंता
‘ मीटर की रीडिंग करने वाले कर्मचारियों को परिचय पत्र जल्द ही दे दिए जाएंगे। ’
उदयवीर
कंपनी मैनेजर