फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   प्रवेश में फिर हुई मनमानी

प्रवेश में फिर हुई मनमानी

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Jhansi
Jhansi Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों ने आनलाइन एडमीशन व्यवस्था की भी हवा निकाल दी। पंद्रह कालेजों ने मानक से ज्यादा प्रवेश लिए हैं। दाखिला ले चुके छात्रों के प्रवेश को निरस्त करने में अब विश्वविद्यालय अधिकारियों के भी हाथ पैर फूल रहे हैं। फिलहाल, कालेजों को चेतावनी देते उनसे प्रवेश से जुड़े सभी रिकार्ड मांगे गए हैं।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के प्रशासनिक सभागार में बीते सोमवार को कुलपति प्रो. सुरेश वीर सिंह राणा की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की बैठक हुई थी, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा मुद्दों को निपटाया गया। अधिकतर मुद्दे एकल व व्यक्तिगत थे और प्रवेश से जुड़े थे। इस दौरान कुलसचिव अशोक कुमार अरविंद ने सत्र 2012-13 में मानक से ज्यादा सीटों पर प्रवेश ले चुके कालेजों के प्रत्यावेदन को प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने बताया कि पंद्रह कालेजों ने विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित सीटों से ज्यादा सीटों पर प्रवेश ले लिया है, जिसे वह मान्य कराना चाह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक बैठक में इस मुद्दे पर बहस भी हुई। हालांकि, ज्यादा प्रवेश के संबंध में कालेज द्वारा बताई गई मजबूरी व समस्या पर भी गौर किया गया और तय किया गया कि ज्यादा प्रवेश ले चुके कालेज नव प्रवेशित छात्र - छात्राओं की फीस रसीद, प्रवेश आवेदन फार्म व प्रमाण पत्र विश्वविद्यालय में जमा करें। अगली बैठक में ज्यादा प्रवेश के संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारों की मानें तो विश्वविद्यालय प्रशासन पूर्व में सभी कालेजों को नोटिस जारी कर ज्यादा प्रवेश को मान्य नहीं करने की चेतावनी दे चुका है, लेकिन कालेजों प्रशासन ने प्रत्यावेदन पेश कर अपनी समस्या को विश्वविद्यालय के पाले में डाल दिया है। अगर विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के प्रवेश को निरस्त करता है तो वह कोर्ट चले जाएंगे, जिससे विश्वविद्यालय मुकदमे में उलझ कर रह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रति कुलपति प्रो. पंकज अत्रि, प्रो. रोचना श्रीवास्तव, डा. डी नाथ, डा. प्रतीक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।


इन कालेजों में लिए गए अतिरिक्त प्रवेश
कालेज - अतिरिक्त प्रवेश
आर्य कन्या महाविद्यालय, झांसी - 76
बुंदेलखंड महाविद्यालय, झांसी - 516
श्री अग्रसेन महाविद्यालय, मऊरानीपुर, झांसी - 82
वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय, महोबा - 60
नेहरू महाविद्यालय, ललितपुर - 50
पंडित जे एल एन कालेज, बांदा - 541
अतर्रा कालेज, अतर्रा - 807
केदारनाथ राजाराम महाविद्यालय, कमासिन, बांदा - 110
------------------------------------------------
नोट: शेष सात महाविद्यालयों में अतिरिक्त प्रवेश की संख्या 25 से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed