फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   दो स्थानों पर आग लगी

दो स्थानों पर आग लगी

Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
Jhansi
Jhansi Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


झांसी। नगर में बाहर दतिया गेट स्थित कबाड़खाने के गोदाम समेत दो स्थानों पर आग लग गई। इसे मशक्कत के बाद बुझाया जा सका।
कोतवाली क्षेत्र के दतिया गेट बाहर संजीव गुप्ता का कबाड़खाने का गोदाम है। मंगलवार को रात में करीब नौ बजे गोदाम में आग लग गई। जानकारी होने पर अनेक लोग वहां इकट्ठा हो गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। किसी तरह आग को बुझाया गया। आग से हजारों रुपये का सामान जल गया। अनुमान लगाया गया कि पटाखा की चिंगारी से गोदाम में आग लगी।
वहीं मंगलवार को अपराह्न के करीब तीन बजे सुभाष गंज में बने कूड़ाघर में अचानक आग लग गई। आग लगने से आस पास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। एकत्रित दुकानदारों ने पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पा लिया। करीब आधे घंटे तक दुकानदार आग से जूझते रहे।
विज्ञापन



आग से जली युवती ने दम तोड़ा
झांसी। समथर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम साकिन निवासी वीरेंद्र की पत्नी सीमा (25) पिछले दिनों आग से झुलस गई थी। परिजनों ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। सोमवार की रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति के अनुसार जलती लालटेन गिरने से लगी आग से उसकी पत्नी झुलस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीढ़ियों से गिरे वृद्ध ने दम तोड़ा
झांसी। रक्सा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोटखेरा निवासी मजबूत सिंह (65) पिछले दिनों सीढ़ियों से उतरते समय गिरकर घायल हो गया था। बाद में परिजनों ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

शव छोड़कर भागे परिजन
झांसी। मेडिकल कालेज में मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने गंभीर हालत में एक वृद्ध को भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद ही परिजन उसका शव मेडिकल कालेज में छोड़कर भाग गए। खबर लगने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को आस पास तलाशा, लेकिन शव की पहचान को कोई सामने नहीं आया।



दबंगों ने पीटा
झांसी। बीते रोज बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम शेकर निवासी बालू अपने घर के बाहर काम कर रहा था। तभी दबंगों से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। दबंग उससे गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया। बाद में परिजनों ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed