{"_id":"23664","slug":"Jhansi-23664-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू : काउंसलिंग में शामिल हुए 405 अभ्यर्थी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू : काउंसलिंग में शामिल हुए 405 अभ्यर्थी
Jhansi
Updated Tue, 31 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में संचालित नौ पाठ्यक्रमों के प्रवेश काउंसलिंग में 405 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। सोमवार को बीएससी आनर्स (जीयोलॉजी ), एमएससी (जीयोलॉजी), बीकॉम आनर्स, एमएफसी, एमबीईएफ, एमए (अप्लाइड इकोनॉमिक्स), एमफिल (इकोनॉमिक्स), एमएससी (जूलोजी), एमएससी जूलोजी द्वितीय काउंसलिंग एवं बीएससी (एग्रीकल्चरल साइंस) द्वितीय काउंसलिंग में 500 विद्यार्थियों को कॉल किया गया था, लेकिन अंतिम समय तक 405 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया।
बालिका शिक्षा को बढ़ावा दें प्रधानाचार्या
झांसी। सोमवार को शिक्षा भवन में हुई मंडल के राजकीय बालिका इंटर कालेजों की प्रधानाचार्याओं की बैठक में तमाम दिशा निर्देश जारी किए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक गीता अग्निहोत्री ने प्रधानाचार्याओं से उनके विद्यालयों के रिक्त पड़े पदों की सूचनाएं मांगी। साथ ही गत वर्ष जीजीआईसी में हुई शिक्षिकाओं की भर्ती के संबंध में भी सूचना मांगी। जेडी ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यालयों में पठन पाठन का माहौल बनाने के निर्देश दिए।