{"_id":"6144f9f78ebc3eb6f973b391","slug":"98-per-cent-vaccine-yet-jhansi-jhansi-news-jhs2045773157","type":"story","status":"publish","title_hn":"98 फीसदी लोगों को लगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
98 फीसदी लोगों को लगी वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। लखनऊ में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते झांसी में देर में वैक्सीन पहुंची। इस कारण शुक्रवार सुबह नौ बजे के बाद वैक्सीन का वितरण किया जा सका। दिनभर में 98 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लग सकी। झांसी शत-प्रतिशत लक्ष्य से चूक गए। मगर प्रदेश में टीकाकरण के मामले में अव्वल रहा।
जनपद में शुक्रवार को पांचवीं बार टीकाकरण का महाभियान चला। इस बार 42 हजार लोगों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य मिला था। इसके लिए 224 टीम गठित की गई थीं। कोरोना वैक्सीन के लिए जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज समेत 166 केंद्र बनाए गए। बृहस्पतिवार देर तक झांसी में लखनऊ से वैक्सीन की खेप आनी थी, लेकिन प्रदेश भर में तेज बारिश के चलते शुक्रवार सुबह नौ बजे वैक्सीन पहुंच पाई। इसके बाद केंद्रों को वैक्सीन भेजने का काम शुरू हुआ। देर से टीकाकरण शुरू होने पर कई लोग बिना वैक्सीन लगवाए लौट गए। टीकाकरण के दौरान सीएमओ डॉ. अनिल कुमार व्यवस्था का जायजा लेते रहे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि दिन भर में लक्ष्य के सापेक्ष 98 प्रतिशत यानी कि 41000 लोगों को वैक्सीन लगी हैं। इसके बावजूद झांसी प्रदेश में अव्वल रहा। 94.94 प्रतिशत के साथ बागपत दूसरे, 93.63 फीसदी के साथ गौतमबुद्ध नगर तीसरे स्थान पर रहा।