फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   97 thousand parents said, now the schools should open, we will send the children

97 हजार अभिभावकों ने कहा, अब स्कूल खुल जाएं, हम बच्चों को भेजेंगे

Thu, 29 Jul 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
97 thousand parents said, now the schools should open, we will send the children
ललितपुर, जालौन, बांदा, महोबा, हमीरपुर व चित्रकूट जनपद के ध्यानार्थ
विज्ञापन

.........................................................................................................
97 हजार अभिभावकों ने कहा, अब स्कूल खुल जाएं, हम बच्चों को भेजेंगे
सब हेड... नौ से 12वीं तक की कक्षाओं के संचालन के लिए बुंदेलखंड के 136831 अभिभावकोें से मांगी गई थी राय
- बुंदेलखंड के 70 फीसदी से अधिक अभिभावकों ने दी सहमति
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बच्चों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए इस महामारी के दस्तक देने के साथ ही विद्यालय बंद कर दिए गए थे। लेकिन, अब हालात सामान्य हो चले हैं। ऐसे में विद्यालय खोले जाने की कवायद फिर शुरू कर दी गई है। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बुंदेलखंड के सातों जनपदों के 1,36,359 अभिभावकों से राय ली गई, जिनमें से 97,072 अभिभावकों की ओर से सहमति दे दी गई है। रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी गई है।
कोरोना वायरस के संक्रमण की शुरुआत के साथ ही मार्च 2020 में विद्यालय बंद कर दिए गए थे। हालांकि, बीच में हालात सामान्य होने पर कुछ दिनों के लिए विद्यालय खोले गए थे और रोस्टर के हिसाब से 50 फीसदी बच्चों को कक्षाओं में बुलाने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन, संक्रमण के दुबारा हावी होने पर ये व्यवस्था बंद कर दी गई थी। अब एक बार फिर हालात सामान्य होने पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यालय खोले जाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। फिलहाल, कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों को विद्यालयों में बुलाने की तैयारी है। इसके लिए बोर्ड ने अभिभावकों की राय ली है। इसी क्रम में विद्यालयों की ओर से बुंदेलखंड के सातों जनपदों के 1,36,831 अभिभावकों से संपर्क किया गया और बच्चों को विद्यालय बुलाने को लेकर राय ली गई। इनमें से 97,072 ने सहमति जता दी है। यानि कि 70 फीसदी से अधिक अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने के राजी हो गए हैं।
विज्ञापन

... फिर ढाई लाख बच्चों को जाना होगा स्कूल
झांसी। विद्यालय खुल जाने पर सहमति बन जाने पर बुंदेलखंड के सातों जनपदों के कक्षा नौ से 12वीं तक के 2,46,882 बच्चों को स्कूल जाना होगा। इसमें झांसी मंडल को तीन जनपदों के 1,28,630 बच्चे हैं। जबकि, चित्रकूट मंडल के चार जिलों के 64,831 बच्चों को स्कूल जाना होगा। सभी जनपदों की रिपोर्ट बोर्ड के पास पहुंचने पर अगस्त माह से स्कूल खोले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे में सामने आए ये आंकड़े
------------------------
जनपद स्कूल पंजीकृत बच्चे राय ली सहमति दी
झांसी 228 43572 25234 14728
जालौन 238 44269 25679 17564
ललितपुर 110 40789 20615 18053
बांदा 163 37634 15139 13171
हमीरपुर 144 33763 20315 12189
महोबा 97 20695 14099 7244
चित्रकूट 109 26160 15278 14123
ये बोले अभिभावक
-----------------
फोटो...
विद्यालय अब खुल जाने चाहिए। घर में बच्चों की पढ़ाई का माहौल नहीं बन पा रहा है। वे पढ़ाई में पिछड़ते जा रहे हैं।
- दीपक, सिविल लाइन
फोटो...
ऑनलाइन पढ़ाई की वजह से बच्चे मोबाइल के आदि होते जा रहे हैं। ये स्थिति ठीक नहीं है। स्कूल अब खोले जाने चाहिए।
- मनीष गुप्ता, मिशन कंपाउंड
फोटो...
स्कूल में अनुशासन होता है, जिससे बच्चे पढ़ाई करते हैं। लेकिन, घर में वे कंफर्ट जोन मों रहते हैं। ऐसे में पढ़ाई पिछड़ रही है।
- राजीव शर्मा, बड़ाबाजार
फोटो...
महामारी का खतरा अब कम हो गया है। हालात सामान्य हो चले हैं। ऐसे में नौ से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू करने में कोई हर्ज नहीं है।
- धीरज, पठौरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed