फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   960 meter long flyover will be built on Jhansi-Kanpur highway

Jhansi News: झांसी-कानपुर हाईवे पर 960 मीटर लंबा बनेगा फ्लाई ओवर

Mon, 27 May 2024 03:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
960 meter long flyover will be built on Jhansi-Kanpur highway
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मेडिकल बाईपास तिराहा पर झांसी-कानपुर हाईवे के ऊपर प्रस्तावित फ्लाई ओवर चार लेन चौड़ा और 960 मीटर लंबा रहेगा। इसकी डिजाइन तय हो गई है। इसका निर्माण एनएचएआई कराएगा। अफसरों का कहना है जल्द ही निविदा प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। इसके बन जाने से यहां होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकेगी।
महानगर के अंदर मेडिकल बाई पास तिराहा के पास सर्वाधिक दुर्घटनाएं होती हैं। इस तिराहे पर पांच अलग-अलग मोड बने हैं। अक्सर यहीं पर दुर्घटनाएं होती हैं। कानपुर की ओर जाने वाले वाहन अगर मेडिकल मार्ग की ओर मुड़ना चाहते हैं तब सामने से कोई न कोई वाहन आ जाता है। इससे दुर्घटना का खतरा रहता है।
विज्ञापन

इसी तरह मेडिकल मार्ग से कानपुर की ओर जाने वाले वाहनों के भी दुर्घटना की आशंका रहती है। अक्सर यहां दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। इस वजह से इसे ब्लैक स्पॉट माना जाता है। सर्वाधिक छोटे वाहन चालकों को खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने फ्लाई ओवर प्रस्तावित किया था। अब एनएचएआई ने इसकी डिजाइन भी तय कर ली है। यह फ्लाई ओवर तिराहे पर झांसी-कानपुर हाईवे से पहले बनेगा। फोर लेन के साथ इसकी लंबाई 960 मीटर रहेगी। इस पर करीब 33 करोड़ रुपये खर्च होगा। परियोजना प्रबंधक सुनील चंद्र जैन का कहना है कि जल्द ही इसकी निविदा प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed