{"_id":"5cb62c1bbdec2213fb2cdd3b","slug":"91555442715-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस के यात्रियों से लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस के यात्रियों से लूटपाट
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़ से भोपाल जाने वाली प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस के पांच स्लीपर कोच के यात्रियों के साथ सोमवार की रात कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन के नजदीक बदमाशों ने लूटपाट की। कुछ बदमाश ट्रेन में थे और कुछ ने खिड़की से हाथ डालकर यात्रियों का सामान छीना। शोर होेने पर जागे यात्रियों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर बचने के लिए बदमाशों ने कोचों पर पथराव किया। ट्रेन के झांसी आने पर दो यात्रियों ने जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई।
सोमवार की रात करीब दो बजे 12184 प्रतापगढ़ भोपाल एक्सप्रेस कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन के नजदीक सिगनल न होने के कारण खड़ी थी। तभी मौके का फायदा उठाकर स्लीपर कोचों में पहले से मौजूद बदमाशों ने सो रहे यात्रियों का सामान चोरी करना शुरू कर दिया। चार्जिंग पर लगे मोबाइल निकाल लिए। एक महिला के पैर की पायल खींच ली। बदमाशों की आहट से कुछ यात्री जाग गए और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। यात्रियों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह कोच से उतर गए।
वहीं, खिड़कियों से हाथ डालकर भी कुछ बदमाश बाहर से यात्रियों का सामान उठाने की कोशिश कर रहे थे। बाद में यात्रियों से बचने के लिए बदमाशों ने ट्रेन पथराव किया। अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। इसी बीच ट्रेन चल दी। यात्रियों ने मदद के लिए चेन पुलिंग की लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया।
विज्ञापन
बदमाश भोपाल के सुल्तानाबाद कोटरा निवासी शिवम सोनी की पत्नी सुमन सोनी, ललितपुर के बैंकर्स कॉलोनी निवासी जसदीप सिंह के पिता जितेंद्र का मोबाइल समेत एस वन कोच से तीन मोबाइल, एस 3 से दो, एस 6 कोच से दो, एस 8 कोच से एक व एस 9 कोच से दो मोबाइल व अन्य सामान लूट ले गए। उरई स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर जीआरपी ने घटना की जानकारी ली। बाद में ट्रेन के झांसी आने पर उक्त दोनों यात्रियों की तहरीर पर जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।