फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   खेल - कुश्ती-City

खेल - कुश्ती-City

Wed, 22 Aug 2018 07:04 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 07:04 AM IST
विज्ञापन
खेल - कुश्ती-City

विज्ञापन
फोगाट बनना चाहतीं हैं बेटियां
- एशियाड में हॉकी की जीत से भी बढ़ा उत्साह
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। एशियाई खेलों में महिला कुश्ती में हरियाणा की विनेश फोगाट को मिले स्वर्ण पदक ने महिला खिलाड़ियों के हौसले को बढ़ा दिया है। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में विभिन्न खेलों के लिए पहुंचने वाली महिला खिलाड़ियों में फोगाट के लिए उत्साह दिखाई दिया। वहीं, दूसरी ओर इंडियन हॉकी टीम की जीत से खिलाड़ियों का जोश दोगुना है।
18वें एशियाई खेलों में महिला रेसलर हरियाणा की विनेश फोगाट की सफलता से महिला खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी राय देते हुए फोगाट को बधाई देने के साथ ही उन्हें धन्यवाद दिया। महिला खिलाड़ियों ने कहा कि खेलों में फोगाट की सफलता ने सभी का जोश दोगुना करने के साथ ही उन्हें नई राह दिखाई है। खिलाड़ियों ने कहा कि कुश्ती के लिए उनके पास प्लेटफार्म नहीं है, वरना अन्य खेलों के साथ कुश्ती में अपना भाग्य आजमातीं। जूडो व बॉक्सिंग की महिला खिलाड़ियों का कहना है कि वह अपने को और प्रशिक्षित करेंगी, ताकि अंतर्राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग कर सकें। यही नहीं, एशियाड में भारतीय हॉकी टीम के शानदार आगाज को लेकर सभी हॉकी खिलाड़ियों को बधाई दी और अपने खेल को बेहतर बनाकर इंडियन टीम का हिस्सा बनने का जज्बा दिखाया।
विज्ञापन


एलवीएम से निकले कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी
हॉकी के जादूगर दद्दा मेजर ध्यानचंद से हॉकी की पहचान हैं तो दूसरी ओर लक्ष्मी व्यायाम मंदिर का हॉकी के खेल में अलग इतिहास है। इस मैदान ने कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने भारतीय टीम में रहकर हॉकी का दम दिखाया है। अब तक झांसी से दस ऐसे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एलवीएम में प्रशिक्षण लिया और अपनी हॉकी का लोहा मनवाया। ध्यानचंद स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ, एलवीएम व हीरोज ग्राउंड पर तकरीबन 200 से अधिक खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं नामी खिलाड़ी
- अशोक ध्यानचंद
- अब्दुल हमीद
- जगदीश यादव
- सुबोध खंडकर
- तुषार खंडकर
- अब्दुल अजीज
- जमशेर खां
- केपी यादव
- शिवम आनंद
- शुभम आनंद


फैजाबाद के चक्कर में अटका हॉकी हॉस्टल
हॉकी का हॉस्टल सैफई से ध्यानचंद स्टेडियम हस्तांतरित किया जाना है। इसी प्रकार एक हॅास्टल फैजाबाद हस्तांतरित होना है। ध्यानचंद स्टेडियम के लिए हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी कर ली गई, पर फैजाबाद की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण मामला अभी अटका पड़ा है। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि फैजाबाद को हरी झंडी मिलते ही हॉस्टल शिफ्ट कर दिया जाएगा।


फोटो ...

जीत से बढ़ा उत्साह
एशियाड में कुश्ती खिलाड़ी फोगाट की जीत नहीं, बल्कि प्रत्येक महिला खिलाड़ी की जीत है। फोगाट की तरह हर महिला खिलाड़ी अपने खेल को तराशकर अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भारत का नाम रोशन करने के लिए मेहनत करेगी।
- अर्चिसा सिंह, बैडमिंटन खिलाड़ी

खेल में छोड़ी छाप
एशियाड खेलों में महिलाओं की सहभागिता से अन्य महिला खिलाड़ियों का जोश बढ़ा है। फोगाट की जीत ने एक छाप छोड़ी है। बैडमिंटन के साथ महिला खिलाड़ियों को कुश्ती का भी प्रशिक्षण मिलना चाहिये, ताकि वह आगे बढ़ सकें।
- आंशिका जैन, बैडमिंटन खिलाड़ी

खेल के प्रति बढ़ा रुझान
हॉकी में भारतीय टीम की बेहतरीन क्षेत्ररक्षण व टीम के सामंजस्य ने इंडोनेशिया को करारी शिकस्त दी है। उससे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा है। हॉकी में अपने आप को बेहतर खिलाड़ी बनने का प्रयास कर इंडिया टीम का हिस्सा बनूंगी।
- दीक्षा गोस्वामी, हॉकी खिलाड़ी

खिलाड़ियों की बनीं प्रेरणा
कुश्ती में भले ही फोगाट ने गोल्ड हासिल किया, पर हर खेल के महिला खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है कि वह भी बेहतर कर अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भारत का नाम रोशन कर सकने में सक्षम है। सभी खिलाड़ी को उनसे प्रेरणा लेकर बेहतर करना होगा।
- रश्मि रायकवार, हॉकी खिलाड़ी


स्वर्ण पदक की दावेदार है टीम
एशियाड में जिस प्रकार से भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ियों ने इंडोनेशिया को हॉकी में करारी शिकस्त दी है, उससे टीम की स्वर्ण पदक की दावेदारी पुख्ता हो गई है। भारतीय टीम अन्य टीम को भी मैदान पर करारी शिकस्त देने में सक्षम है।

- सुबोध खंडकर, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी

सफलता से बढ़ा उत्साह
एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ महिला खिलाड़ियों को मिले मुकाम ने महिला खिलाड़ियों को सीख दी है। खेलों में लगातार मिल रही जीत से स्टेडियम आने वाले खिलाड़ियों में उत्साह नजर आ रहा है।
- सुरेश बोनकर, क्षेत्रीय प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed