फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बीजों की नई किस्म से होगी किसानों की आय दोगुनी-City

बीजों की नई किस्म से होगी किसानों की आय दोगुनी-City

Sat, 04 Nov 2017 07:26 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
बीजों की नई किस्म से होगी  किसानों की आय दोगुनी-City
फोटो..
विज्ञापन

बीजों की नई किस्म से होगी किसानों की आय दोगुनी
- ‘अमर उजाला’ से बातचीत में बोेले सीएसआईआर निदेशक
- किसान चैनल देखने वाले दो करोड़ से घटकर चंद लाख बचे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप वर्ष-2022 तक किसानों की आय दुगनी करने पर काम शुरू हो गया है। इस कड़ी में बीजों की नई किस्म विकसित की जा रही हैं, ताकि, और बेहतर उपज मिल सके। औषधीय पौधों पर काम किया जा रहा है। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में यह बात सीएसआईआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस कम्युनिकेशन एंड इंफॉर्मेशन रिसोर्सेस के निदेशक और डीडी किसान चैनल के प्रमुख डॉ. मनोज कुमार पटेरिया ने कही।

उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) उद्योगों के साथ तालमेल कर काम करता है। विभिन्न परियोजनाओं के जरिए समाज को तकनीकी से रूबरू कराता है। हाल ही में सीएसआईआर ने विज्ञान और मीडिया संबंधों पर आधारित प्रोजेक्ट शुरू किया है। चूंकि, विज्ञान और मीडिया की भाषाओं में भिन्नता है। विज्ञान की भाषा कठिन और मीडिया आम जन की भाषा होती है। ऐसे में विज्ञान की नई खोज आम लोगों तक पहुंचाने में परेशानी होती है। इसलिए मीडिया के जरिए सरल भाषा में इसे पहुंचाया जाएगा। साइंस कम्युनिकेशन पर दिल्ली विश्वविद्यालय में कोर्स शुरू किया गया है। राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान एवं तकनीकी का विकास करने की कोशिश है। उन्होंने बताया कि किसान और उद्योगों को जोड़ने का काम हो रहा है मगर किसान को भी जागरूक होने की जरूरत है। एक समय किसान चैनल देखने वालों की संख्या दो करोड़ होती थी लेकिन अब ये घटकर चंद लाख रह गई है। किसानों को डीडी किसान चैनल शुरू किया गया है। इसको जरूर देखना चाहिए। चैनल में आने वाले हैलो किसान कार्यक्रम में हर किसान सवाल-जवाब भी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed