फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   रेलवे: रूट डायवर्ट से गुसाएं यात्रियों ने किया हंगामा-City

रेलवे: रूट डायवर्ट से गुसाएं यात्रियों ने किया हंगामा-City

Thu, 24 Aug 2017 07:59 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
रेलवे: रूट डायवर्ट से गुसाएं यात्रियों ने किया हंगामा-City
औरैया हादसे से लड़खड़ाई ट्रेनों की चाल
विज्ञापन

सब हेड: दिल्ली-कानपुर रूट की गाड़ियों को झांसी से निकाला, 70 से ज्यादा रेलगाड़ियां लेट
क्रासर
तीन से नौ घंटे तक की लेट हुईं ट्रेनें, 200 से अधिक यात्रियों ने निरस्त कराए टिकट
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
औरैया रेल हादसे से झांसी रेल मंडल में भी ट्रेनों की चाल बिगड़ गई। हादसे के कारण दिल्ली-कानपुर से गुजरने वाली ट्रेनों को झांसी होकर गुजरा गया। इससे 24 घंटे तक पटरियों पर ट्रेनें रेंगती रही। 70 से अधिक ट्रेनें लेट हो गईं। यात्रियों का भी बुरा हाल रहा। 200 से ज्यादा यात्रियों ने अपनी टिकट रद कराईं।
मंगलवार की रात औरैया और इटावा के बीच कैफियात एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद रेल प्रशासन ने कानपुर-दिल्ली के बीच दौड़ने वाली ट्रेनों को डायवर्ट कर उरई, झांसी से ग्वालियर के रास्ते गुजारना शुरू कर दिया था। इस परिवर्तन से दिल्ली और कानपुर की तरफ से आने वाली ट्रेनों का संचालन भी बिगड़ गया। पटरियों पर ट्रैफिक इतना ज्यादा हो गया कि ग्वालियर से झांसी की बीच 102 किलोमीटर की दूरी तय करने में एक ट्रेन को पांच से सात घंटे का समय लग गया। हर स्टेशन पर ट्रेन खड़ी थी। इससे उनको आगे बढ़ाने में दिक्कतें आ रही थी। यहीं हालत कानपुर से आने और जाने वाली ट्रेनों का बना रहा।
विज्ञापन

वहीं, छोटे स्टेशनों पर खानपान और पानी का इंतजाम न होने के कारण डायवर्ट होकर आईं ट्रेनों के यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। यह स्थिति बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे तक बनी रही। हालांकि अब ट्रेन संचालन की स्थिति सामान्य हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ट्रेनें हुईं लेट
दिल्ली से आने वाली मालवा एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस, पठानकोट एक्सप्रेस, तेलंगाना एक्सप्रेस, दक्षिण एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस, पातालकोट एक्सप्रेस, पंजाब मेल, उत्कल एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, कर्नाटका एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस के अलावा कानपुर से आने वाली साबरमती एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, राप्ती सागर एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस समेत 70 ट्रेनें लेट हुईं।

------------

रूट डायवर्ट से गुस्साएं यात्रियों ने किया हंगामा, धक्कामुक्की
आरपीएफ ने वीडियोग्राफी की, तब शांत हुए
एक घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही गोरखधाम एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
रूट डायवर्ट होने से झांसी आए गोरखधाम एक्सप्रेस के गुस्साएं यात्रियों ने बृहस्पतिवार की तड़के झांसी स्टेशन पर हंगामा किया। पूछताछ कार्यालय में घुसकर डिप्टी एसएस वाणिज्य सेवाराम और रेलवे चिकित्सक डॉ. गौरव के साथ धक्कामुक्की की। आरपीएफ के जवानों को वीडियो बनाता देख यात्री शांत हो गए। यह ट्रेन झांसी स्टेशन पर एक घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही।
हिसार से गोरखपुर जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस बृहस्पतिवार की तड़के 3.18 बजे डायवर्ट होकर झांसी आई। ट्रेन के प्लेटफार्म एक पर उतरते ही यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों को कहना था कि ट्रेन को जगह-जगह न रोककर सीधा कानपुर तक चलाया जाए। साथ ही वे निशुल्क भोजन उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। रेलवे की तरफ से कोई अतिरिक्त इंतजाम न होने से उनका गुस्सा सातवें आसमान पर था। इस दौरान ट्रेन पर एक मरीज को देखने पहुंचे रेलवे चिकित्सक डॉ. गौरव और डिप्टी एसएस वाणिज्य सेवाराम को यात्रियों ने घेर लिया। यात्री दोनों को घेरकर पूछताछ कार्यालय तक ले आए। यहां यात्री उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे। डिप्टी एसएस ने कंट्रोल रूम में बैठे स्टेशन डायरेक्टर गिरीश कंचन और धीरज श्रीवास्तव को संदेश भेजा, लेकिन वे मौके पर नहीं आए।
इधर, यात्रियों ने आरपीएफ और जीआरपी के सामने ही कार्यालय में रखे फोन और अन्य सामान उठाकर पटकना शुरू कर दिया। चिकित्सक और डिप्टी एसएस के साथ धक्कामुक्की होने लगी। यह देख आरपीएफ के जवानों ने यात्रियों की वीडियोग्राफी शुरू कर दिए। वीडियोग्राफी होते देख यात्री दबाव में आकर शांत पड़ने लगे। इस बीच 4.27 बजे ट्रेन के चलने पर यात्री सवार होकर चले गए।

फोटो
पैसेंजर का प्लेटफार्म बदलने से मची भगदड़
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह से झांसी-बांदा पैसेंजर दोपहर साढ़े बारह बजे रवाना होती हैं। बृहस्पतिवार को भी प्लेटफार्म छह पर गाड़ी होने के कारण यात्री उसमें सवार हो गए। डेढ़ घंटे तक रेलवे स्थिति साफ नहीं कर सका कि ट्रेन चलेगी कि नहीं। दो बजे एनाउंसमेंट कराया गया कि उक्त पैसेंजर प्लेटफार्म छह की जगह दो से जाएगी। इस बात का पता लगने पर ट्रेन में बैठे यात्रियों में प्लेटफार्म दो पर पहुंचने के लिए भगदड़ मच गई। यात्रियों ने पटरियों के बीच से गुजरने में गुरेज नहीं किया।


पांच घंटे लेट गई इंटरसिटी एक्सप्रेस
बृहस्पतिवार की सुबह झांसी-लखनऊ इंटरसिटी अपने निर्धारित समय से पांच घंटे देरी से सुबह 11 बजे रवाना हुई। इससे कानपुर की तरफ जाने वाले दैनिक यात्री परेशान रहे। ट्रेन के देरी से जाने से 150 से अधिक यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed