फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   कृषि- किसान बैंक खाता को आधार लिंक कराएं-City

कृषि- किसान बैंक खाता को आधार लिंक कराएं-City

Fri, 04 Aug 2017 08:52 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
कृषि- किसान बैंक खाता को आधार लिंक कराएं-City
कृषि
विज्ञापन

-----
सितंबर में माफ होगा किसानों का कर्ज
- 16 को लखनऊ के किसानों को मिलेगा कर्ज माफी प्रमाण पत्र
- किसान बैंक खातों के साथ आधार कार्ड नंबर लिंक करा लें
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
लघु और सीमांत किसानों का कर्ज सितंबर से माफ होना शुरू होगा। सबसे पहले 16 अगस्त को लखनऊ के किसानों की कर्ज माफी होगी। कर्ज माफी का प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री बांटेंगे। योजना का लाभ लेने के लिए किसान अपने बैंक खातों से आधार कार्ड लिंक करा लें।
‘फसली ऋण मोचन योजना’ लागू होने के बाद लघु और सीमांत किसानों का ब्योरा ऑनलाइन किया गया। जिले में 1,01,540 लघु एवं सीमांत किसान हैं। किसानों की जमीन की भूलेख मैपिंग और आधार कार्ड की अनिवार्यता के कारण 24,160 किसानों का ऑनलाइन ब्योरा आधार कार्ड से लिंक किया जा सका है। इसमें से सिर्फ 07 हजार किसान ही ऐसे पाए गए हैं, जिनको पहले चरण में कर्जमाफी का प्रमाणपत्र दिया जाएगा। पहले प्रमाणपत्र देने के लिए 15 अगस्त तिथि तय हुई थी, लेकिन सभी किसानों का ऑनलाइन ब्योरा कंपलीट नहीं होने के कारण फसल ऋण बांटने में देरी हो गई।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि किसानों की सूची सत्यापन के लिए तहसीलाें में पहुंचा दी गई है। सूची से किसानों का नाम, पता, बैंक अकाउंट, जमीन के अभिलेख जांचने का काम चल रहा है। जिन किसानों के आधार कार्ड बैंक खातों से लिंक नहीं हैं, वह किसान संबंधित बैंक में जाकर आधार कार्ड लिंक करा लें। दूसरे चरण में उन्हीं किसानों का कर्ज माफ होगा, जिनके बैंक खाते अभी आधार कार्ड से लिंक हो जाएंगे। शासन ने सूची भेज दी है, जिसमें एक सितंबर के बाद झांसी में किसानों का कर्ज माफी का प्रमाणपत्र दिया जाएगा। बता दें कि जिन किसानों की खेती दो हेक्टेयर है, वह लघु एवं सीमांत किसानों के दायरे में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed