{"_id":"6532c80d14ecef4c330f2489","slug":"90-investors-gave-consent-for-ground-breaking-ceremony-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-193655-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए 90 निवेशकों ने दी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए 90 निवेशकों ने दी सहमति
विज्ञापन
- दीपावली से पहले आयोजन करने की है तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए 90 निवेशकों ने सहमति जता दी है। ये सभी शासन द्वारा तय की गई तिथि पर अपनी-अपनी यूनिटों का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए शासन की दीपावली से पहले वृहद आयोजन कराने की तैयारी है।
फरवरी माह में लखनऊ में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से लेकर अब तक झांसी में निवेश के लिए 307 निवेशक सरकार के साथ एमओयू साइन कर चुके हैं। यह निवेशक यहां लगभग दो लाख करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहे हैं। उद्योग विभाग द्वारा इनमें से 129 निवेशक ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जिनके पास खुद की जमीन उपलब्ध है और ये अपनी ही जमीन पर अपना उद्यम लगाना चाहते हैं। इन्हें ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) में शामिल किया जाएगा। इसके लिए अब तक 90 निवेशक सहमति जता चुके हैं। ये सभी शासन की ओर से तय की गई तारीख पर अपनी-अपनी यूनिटों का शिलान्यास करेंगे। बाकी 39 निवेशकों से भी जीबीसी में शामिल होने को लेकर चर्चा जारी है। बता दें कि शासन की दीपावली से पहले जीबीसी का आयोजन करने की तैयारी है। जल्द इसकी तिथि का ऐलान कर दिया जाएगा।
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के साथ ही निवेशक अपनी-अपनी यूनिट के निर्माण का काम शुरू कर देंगे। शासन स्तर पर इसे लेकर तैयारियां जारी हैं। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर भी निवेशकों से समन्वय बनाया जा रहा है। - मनीष चौधरी, उपायुक्त उद्योग