फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   86 thousand Bill handed over new connections

नए कनेक्शन पर थमाया 86 हजार का बिल

Tue, 06 Oct 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
झांसी। विद्युत विभाग ने नया कनेक्शन लेने वाले एक उपभोक्ता को पहला बिल 75 हजार रुपये का थमा दिया। बढ़ी हुई राशि अब हर माह बिल के साथ जुड़कर आ रही है। उपभोक्ता कई बार समस्या के निदान के लिए कार्यालय में संपर्क कर चुके हैं, मगर समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


सिविल लाइन के मनु विहार निवासी संजय पुत्र नित्यानंद ने 13 मई 2015 को नया विद्युत कनेक्शन नंबर (0638216593) दो किलोवाट भार का लिया था। विभाग ने उपभोक्ता को सात जुलाई 2015 को 1131 यूनिट का पहला बिल 75,583 रुपये का जारी कर दिया। यूनिट के हिसाब से 5745 रुपये बिल आना चाहिए था, मगर बिल में डिमांड चार्ज के नाम पर 22,573 व सरचार्ज एक्सीडिंग डिमांड के नाम पर 44,850 रुपये जोड़ दिए गए। उपभोक्ता ने कार्यालय में संपर्क किया तो बताया गया कि दूसरा बिल ठीक होकर आ आएगा। मगर इसके बाद 24 अगस्त को 83,269 व 13 सितंबर को 86,359 रुपये का बिल दिया गया।
विज्ञापन


परेशान उपभोक्ता ने विद्युत कार्यालय के चक्कर लगाने शुरू कर दिए। जांच में यह अवश्य बताया गया कि उपभोक्ता ने दो किलोवाट का कनेक्शन ले रखा है, मगर मीटर रीडर ने मीटर में आ रही डिमांड 3.01 किलोवाट की जगह 301 किलोवाट डाल दिया। दो किलोवाट के संयोजन पर 301 किलोवाट की डिमांड आने पर डिमांड चार्ज व सरचार्ज एक्सीडिंग डिमांड जुड़कर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारण कुछ भी हो, मगर विभाग की इस गलती ने उपभोक्ता को परेशान कर दिया है। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उपभोक्ता संबंधित अधिशासी अभियंता से संपर्क कर लें। बिल में संशोधन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed