फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बोझ न समझें, आनंद और उत्साह से करें पढ़ाई: आयुष्का

बोझ न समझें, आनंद और उत्साह से करें पढ़ाई: आयुष्का

Wed, 08 May 2019 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
बोझ न समझें, आनंद और उत्साह से करें पढ़ाई: आयुष्का
बोझ न समझें, आनंद और उत्साह से करें पढ़ाई: आयुष्का
विज्ञापन

झांसी। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की दसवीं (आईसीएसई) में सेंट फ्रांसिस कान्वेंट इंटर कालेज की छात्रा आयुष्का साहू ने शानदार सफलता हासिल करते हुए 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आयुष्का का कहना है कि आनंद और उत्साह के साथ पढ़ाई करनी चाहिए। बोझ समझ कर नहीं पढ़ना चाहिए। वह सेल्फ स्टडी को बेहतर मानती हैं।
सदर बाजार निवासी अजय साहू और इंदु साहू की पुत्री आयुष्का के मुताबिक ग्रुप स्टडी में पढ़ाई सिर्फ बातों में उलझ कर रह जाती है। इसलिए सेल्फ स्टडी को वह ठीक समझती हैं। सोशल मीडिया का उपयोग वह करती हैं, लेकिन जानकारी हासिल करने भर के लिए। जो किताबों में नहीं मिलता है, उसकी जानकारी इंटरनेट से जुटाती हैं। उन्होंने अपने अच्छे अंकों का श्रेय स्कूल की शिक्षिकाओं के साथ अपने संयुक्त परिवार को दिया। मम्मी - पापा और चाचा - चाची ने हमेशा प्रोत्साहित किया है।
विज्ञापन

आईआईटी करना है लक्ष्य
आयुष्का ने हिंदी में 96, भूगोल, इतिहास और नागरिक शास्त्र में 98, गणित में 99, भौतिक विज्ञान में 94, रसायन विज्ञान में 100, जीवन विज्ञान में 99 और कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए। आयुष्का ने बताया आईआईटी उनका लक्ष्य है, ये उनके माता-पिता का भी सपना है। इससे पहले वे कक्षा बारह में और भी बेहतर अंक लाना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया गलत या सही, इस्तेमाल पर निर्भर: सनिल
झांसी। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की 12 वीं (आईएससी) में माग्रेट लीस्क मेमोरियल इंग्लिश स्कूल के छात्र सनिल सिंह सेंगर ने 97.75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सनिल का कहना है कि वह सोशल मीडिया के उपयोग को गलत नहीं मानते है। यह व्यक्ति पर निर्भर करता है कि उसका उपयोग वह किस तरह से करता है।
आईटीआई क्षेत्र स्थित सिद्धेश्वर नगर निवासी पुलिस विभाग में कार्यरत अरिमर्दन सिंह और ममता सिंह के पुत्र सनिल का कहना है कि हाईस्कूल में भी उनके 95.6 प्रतिशत अंक थे। उनकी जो पढ़ाई बेहतर है, इसका श्रेय वह अपनी मां को देते है। वह बेस्ट फ्रेंड हैं, जो समय - समय पर निर्देशित करती हैं। परीक्षा के दौरान प्रेरित करती थीं कि पढ़ाई के साथ खेलना कूदना भी जरूरी है। उन्होंने कभी कोचिंग नहीं ली है। सोशल मीडिया के बारे में उन्होंने कहा कि इससे महापुरुषों और विश्व में हो रहे घटनाक्रमों को आसानी से जाना जा सकता है।

आईएएस अफसर बनना है लक्ष्य
सनिल सिंह सेंगर ने कहा कि उनका लक्ष्य है भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का है। इसके लिए ग्रेजुएशन की तैयारी में वह अभी से जुट गए हैं। सनिल ने इंग्लिश में 95, हिंदी में 99, गणित में 97, फिजिक्स में 99, कै मेस्ट्री में 94 और फिजिकल में 98 प्रतिशत अंक हासिल किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed