{"_id":"5c8812efbdec2214222a7645","slug":"81552421615-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भविष्य के वैज्ञानिकों ने दिखाएं विज्ञान मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भविष्य के वैज्ञानिकों ने दिखाएं विज्ञान मॉडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग के परिसर में राष्ट्रीय अविष्कार योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय निबंध, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी और विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी लगाई गई। छात्र-छात्राओं ने सौर ऊर्जा, बायो गैस प्लांट, स्मार्ट सिटी आदि विषयों पर कई आकर्षक मॉडल लगाए और अपनी वैज्ञानिक मेधा का प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी में 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने विज्ञान मॉडल लगाए। इनमें बामौर के दुरखुरु नई बस्ती पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रवेश ने मानव शरीर के अंगों को, सोनम व सोनिया ने वॉटर डिस्पेंश्नरी मॉडल से स्वच्छ पानी कैसे प्राप्त करें के मॉडल दिखाए। इसी प्रकार से पूर्व माध्यमिक विद्यालय छिरौरा बुजुर्ग के आयुष ने इमरजेंसी अलार्म, आबिद खान ने सूर्य व चंद्र ग्रहण, टोडी आमली के हाकिम सिंह ने बायो गैस संयंत्र के मॉडल प्रस्तुत कर उसके फायदे बताए। इन मॉडलों का अवलोकन एडी बेसिक गंगा सिंह राजपूत और बीएसए हरिवंश कुमार ने किया। इसके बाद विज्ञान पर आधारित निबंध, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें विद्यार्थियों ने भूगोल, रसायन, जीव व भौतिक विज्ञान को लेकर अपनी जिज्ञासाएं प्रकट कीं। इससे पहले शिक्षक संजीव त्रिपाठी ने प्रयोगों के जरिए बताया कि चमत्कार कुछ नहीं होता। सिर्फ हाथ की सफाई होती है। कार्यक्रम में छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस अवसर पर लेखाधिकारी आरके सिंह, जीजीआईसी प्राचार्या संध्या चतुर्वेदी, खंड शिक्षाधिकारी में कपूर सिंह परिहार, राजकुमार विश्वकर्मा, नीतू, ब्रह्म नारायण श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, सह समन्वयक में चौधरी धर्मेंद्र सिंह, शिव कुमार पाराशर, वीनू चतुर्वेदी, जिला स्काउट समन्वयक सुनील कुमार द्विवेदी, जिला समन्वयक राज बहादुर सिंह, रत्नेश त्रिपाठी, प्रशांत पांडेय, संतोष राजपूत, विकास लिटौरिया मौजूद रहे।
यह विद्यार्थी जीते
चित्रकला में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पलींदा की नंदिनी अहिरवार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय दौन के विशाल अहिरवार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिजारी बुजुर्ग की श्रुति कीर्ति सेन, विज्ञान मॉडल में पूर्व माध्यमिक विद्यालय हस्तिनापुर के शिवम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पारीछा की संजना राजपूत, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पलींदा की शिखा पाल, निबंध लेखन में जूनियर हाईस्कूल चकारा की दीक्षा तिवारी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिटौरा के दीपेंद्र, बेलमा कला पूर्व माध्यमिक विद्यालय के श्रीनिवास सोनी, प्रश्नोत्तरी में राम नगर चिरगांव पूर्व माध्यमिक विद्यालय के अभिषेक पाल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय छिरौरा बुजुर्ग के आयुष, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अस्ता के संदीप ने जीत हासिल की।