{"_id":"5c43966bbdec22735d3fa3f2","slug":"81547933291-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी मेडिकल कॉलेज: सरकारी संपत्ति बर्बाद करने वाले जूनियर डॉक्टर्स के खिलाफ होगी दंडात्मक कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी मेडिकल कॉलेज: सरकारी संपत्ति बर्बाद करने वाले जूनियर डॉक्टर्स के खिलाफ होगी दंडात्मक कार्रवाई
Sun, 20 Jan 2019 02:58 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 20 Jan 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
झांसी मेडिकल कॉलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में कॉटरी मशीन को तोड़कर सरकारी संपत्ति बर्बाद करने वाले जूनियर डॉक्टर के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी। प्राचार्य डॉ. साधना कौशिक ने सर्जरी विभागाध्यक्ष को इस संबंध में निर्देश दे दिए हैं।
मेडिकल कॉलेज में नौ दिन पूर्व एपेंडिक्स के मरीज का सर्जरी विभाग में ऑपरेशन चल रहा था। जैसे ही केस खत्म हुआ, तो जूनियर डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान नहीं चलने वाली कॉटरी मशीन को उठाकर बाहर फेंक दिया। इससे मशीन टूट गई और उसके टुकड़े-टुकड़े हो गए। इन सब बातों का उल्लेख करते हुए सिस्टर इंचार्ज ने कॉलेज प्रशासन से मामले की शिकायत की।
शिकायत के बावजूद कॉलेज प्रशासन ने मामले में तीन दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की। ‘अमर उजाला’ ने जब इस मामले को प्रमुखता से उठाया, इसके बाद कॉलेज प्रशासन हरकत में आया। सर्जरी विभागाध्यक्ष को पत्र लिखकर आरोपी जूनियर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया।
विज्ञापन
जब छह दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, तब फिर ‘अमर उजाला’ ने ‘सरकारी संपत्ति बर्बाद करने वाले जूडा पर कार्रवाई नहीं’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। कॉलेज प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया। प्राचार्य डॉ. साधना कौशिक ने बताया कि सर्जरी विभागाध्यक्ष को आरोपी जूनियर डॉक्टर के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई को कहा गया है। जल्द ही कार्रवाई होगी।