फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   17 भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई हो-City

17 भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई हो-City

Sat, 26 May 2018 07:44 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
17 भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई हो-City
फोटो
विज्ञापन

----
जिले में 17 भू-माफिया, सब पर करो कार्रवाई
- विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में नोडल अधिकारी सुरेश चंद्र ने कहा
- टैंकरों की लॉगबुक जांच, अवैध शराब पर रोक लगाने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
जनपद के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवा योजन सुरेश चंद्रा ने कहा कि चिह्नित 17 भू-माफियाओं के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाए। यदि विभागों में माफिया हैं तो सूचना दें। उनको भी बख्शा नहीं जाएगा। पानी के टैंकरों की लॉगबुक की जांच हो। जिस स्थान पर टैंकर जाता है, वहां किसी गणमान्य नागरिक का हस्ताक्षर कराया जाए। वह विकास भवन में विकास कार्यों के 61 प्रारूपों की बिंदुवार समीक्षा कर रहे थे।
कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर तुरंत कार्रवाई हो। घटनास्थल पर उच्च अधिकारी पहुंचें। अवैध शराब पर सख्ती से रोक लगे। लगातार फुटमार्च किया जाए। 90 फीसदी पूर्ण हो चुकीं निर्माणाधीन परियोजनाओं को तुरंत पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि खेत की मिट्टी में उपलब्ध पोषक तत्व और कमियों की जानकारी किसानों को दी जाए। अभियान चलाकर स्वायता हेल्थ कार्ड बनाए जाएं। जन सुविधा केंद्रों पर जनता का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के अभिभावक पंजीकृत श्रमिक हैं तो श्रम विभाग की योजनाओं का उन्हें लाभ दिलाया जाए। कार्य स्थल पर श्रमिकों को लगभग 40 सुविधाएं मिलना अनिवार्य है। बीएसए को निर्देश दिए कि हर ब्लॉक में आदर्श स्कूल बनाएं। जीआईसी व जीजीआईसी को आदर्श स्कूल बनाने का सुझाव दिया। पेयजल आपूर्ति की समीक्षा करते हुए बोले कि जहां पाइप पेयजल योजना बंद हैं, वहां अन्य स्त्रोतों से जलापूर्ति की जाए। सभी पानी के टैंकरों की लॉकबुक की जांच हो। प्रधानमंत्री आवास योजना, ऋणमोचन योजना, मनरेगा, सौभाग्य योजना, स्मार्ट सिटी, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, आईजीआरएस आदि की समीक्षा की गई। डीएम शिवसहाय अवस्थी, नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया, एडीएम एन शर्मा, पीडी डॉ. आरके गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन


फिर उठा अवैध खनन का मुद्दा
नोडल अधिकारी सुरेश चंद्रा ने बैठक में अवैध खनन का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि झांसी में अवैध खनन की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उन्होंने सवाल किया कि ऐसा क्यों हो रहा है। इस पर खान अधिकारी ने कहा कि अब अवैध खनन नहीं हो रहा है। 13 पट्टे दिए गए हैं और खनिज की दरें भी कम हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed