{"_id":"5a79cbf44f1c1ba4268b8e55","slug":"81517931508-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुते की मौत से दुखी छात्र ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुते की मौत से दुखी छात्र ने लगाई फांसी
Updated Tue, 06 Feb 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कुत्ते की मौत से दुखी छात्र ने लगाई फांसी
- सातवीं कक्षा में पढ़ता था विवेक
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
सोमवार की शाम सीपरी बाजार क्षेत्र के नालगंज निवासी छात्र विवेक चंदेल ने घर में बने स्टोर रूप में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि विवेक चार फरवरी को अपने कुत्ते की हुई मौत से दुखी रहता था। घटना से परिजनाें में कोहराम मचा हुआ है।
सीपरी बाजार क्षेत्र के नालगंज में रहने वाले जितेंद्र चंदेल पेंटर का काम करते है। उन्होंने बताया कि तीन संतानों में विवेक (13) सबसे बड़ा था। वह पीतांबरा पब्लिक स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। डेढ़ साल पहले विवेक ने एक कुत्ता पाल लिया था। स्कूल से लौटने के बाद उसका अधिकांश समय कुत्ते के साथ ही गुजरता था। चार फरवरी को कुत्ते की बीमारी से मौत हो गई। इस घटना से वह बेहद दुखी था। सोमवार को स्कूल से लौटने के बाद उसने खाना खाया औ घर के ऊपर वाले कमरे में पहुंच गया। कुछ देर बाद ही कमरे में बने स्टोर रूम में रखी सीढ़ी पर मफलर का फंदा बनाकर उस पर लटक गया। इधर, परिजन अनुमान लगा रहे थे कि वह मुहल्ले में खेलने गया है। देर शाम तक घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजन उसको तलाशते हुए ऊपर कमरे में पहुंच गए। स्टोर रूम में सीढ़ियों पर उसे लटका देखा तो परिजनों में कोहराम मच गया। शोर सुनकर मुहल्लेवासी एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को नीचे उतारा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया है।