{"_id":"5943e1ee4f1c1b513b8b467e","slug":"81497620974-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू: मारपीट मामले में आरोप पत्र होंगे जारी-Lalitpur","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू: मारपीट मामले में आरोप पत्र होंगे जारी-Lalitpur
Updated Fri, 16 Jun 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीयू: मारपीट मामले में आरोप पत्र होंगे जारी
सब हेड: कार्य परिषद ने लिया फैसला, पीठासीन अधिकारी नियुक्त
क्रासर
18 मार्च को कुलपति के सामने महिला-पुरुष कर्मचारियों के बीच हुआ था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में 18 मार्च को कुलपति के सामने महिला और पुरुष कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट के मामले में शामिल सभी लोगों को आरोपपत्र जारी करने का फैसला कार्य परिषद ने लिया है। आरोप पत्र मिलने के बाद कर्मचारियों को 15 दिनों के अंदर अपने जवाब देने होंगे।
कुलपति के सामने स्टोर प्रभारी पुष्पा गौतम, नीरेंद्र यादव व अन्य कर्मचारियों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें पुष्पा के एक हाथ में फैक्चर हो गया था। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया। पुष्पा ने नीरेंद्र यादव, मुकेश शर्मा, संतोष कुशवाहा, उमेश करौलिया, अरविंद वर्मा और अशोक कुशवाहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, नीरेंद्र ने पुष्पा और वित्त अधिकारी धर्मपाल के खिलाफ एफआईआर कराई थी। कोर्ट में पेश हुए चार कर्मचारियों को जेल भेज दिया गया था। अभी तीन कर्मचारी जेल में हैं।
कुलसचिव वीएन सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सेवानिवृत्त जज, रिटायर्ड डीआईजी समेत तीन सदस्यीय कमेटी बना दी थी। शुक्रवार को बीयू में हुई कार्य परिषद की बैठक में आरोप पत्र का अनुमोदन हुआ। साथ ही परीक्षा नियंत्रक को पीठासीन अधिकारी नियुक्त कर दिया गया। जल्द ही सभी कर्मियों को आरोप पत्र जारी होंगे। कर्मियों को 15 दिन में जवाब देना होगा। जवाब मिलने के बाद जांच कमेटी अपना फैसला सुनाएगी।