फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   80 bighas of farmland submerged due to lack of water drainage.

Jhansi News: पानी की निकासी न होने से 80 बीघा खेती हुई जलमग्न

Sun, 23 Aug 2026 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
80 bighas of farmland submerged due to lack of water drainage.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। क्षेत्र के ग्राम पसैया में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से किसानों की करीब 80 बीघा कृषि भूमि पानी में डूब गई है। पसैया-पुलगहना मार्ग के बीच स्थित खेतों में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। किसानों का आरोप है कि सड़क किनारे बनी बंबा (माइनर) के पास स्थित पुलिया छोटी होने के कारण पानी का निकास नहीं हो पा रहा है, जिससे खेतों में पानी भर रहा है।

किसान प्रतिपाल सिंह ने बताया कि पिछले करीब पांच वर्षों से क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक किसानों के खेतों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। इस बार किसानों ने खेतों में धान की रोपाई की थी, लेकिन लगातार भरे पानी के कारण धान की फसल खराब हो गई। किसानों का कहना है कि जल निकासी का उचित प्रबंध न होने से हर वर्ष उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बताया कि पसैया-पुलगहना मार्ग के बीच स्थित माइनर में पानी ओवरफ्लो होने की स्थिति में उसका समुचित निकास नहीं हो पाता। वहीं, पसैया स्थित तालाब का पानी भी तालाब में समाहित होने के बजाय खेतों की ओर बहने लगता है। इसके चलते आसपास की कृषि भूमि जलमग्न हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में प्रतिपाल, बाबूलाल, रामप्रताप, मंशाराम, नरसिंह, राजाराम समेत कई किसानों की खेती पानी में डूबी हुई है। किसानों के अनुसार करीब 80 बीघा भूमि पूरी तरह जलभराव की चपेट में है। खेतों में पानी भरे रहने से न केवल वर्तमान फसल बर्बाद हो रही है, बल्कि अगली फसल की तैयारी भी प्रभावित होने की आशंका है। यदि समय रहते पानी की निकासी नहीं कराई गई तो नुकसान और बढ़ सकता है।

इस संबंध में मोंठ के उपजिलाधिकारी माज अख्तर ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed