फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   77 padak , 95 phd and 70 thousand degree will be distribute in BU

Jhansi News: 77 पदक, 95 पीएचडी और 70 हजार डिग्रियां बंटेंगी

Sun, 05 Feb 2023 11:14 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
77 padak , 95 phd and 70 thousand degree will be distribute in BU
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह मंगलवार को होना है। इसमें राज्यपाल/कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल शामिल होंगी। समारोह में कुलाधिपति और विन्यासीकृत को मिलाकर 77 पदक, 95 पीएचडी और 70 हजार डिग्रियां बांटी जाएंगी।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह का आयोजन गांधी सभागार में होगा। बताया गया कि सुबह 10:50 बजे राज्यपाल का हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा। सुबह 11 बजे वह बीयू पहुंचेंगी और दीक्षांत समारोह के शुभारंभ की अनुमति प्रदान करेंगी। समारोह में 31 कुलाधिपति और 44 विन्यासीकृत पदक बांटे जाएंगे। इसके अलावा स्नातक, परास्नातक के 70 हजार छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान करने की भी घोषणा होगी। अब तक समारोह में तीन लोग ही मंचासीन होते थे, मगर इस बार उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और राज्यमंत्री रजनी तिवारी के कार्यक्रम में शामिल होने की वजह से मंच पर पांच लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। दोपहर डेढ़ बजे कार्यक्रम का समापन होगा। इसके बाद लंच करने के लिए कुलाधिपति और मंत्री बीयूआईसी पहुंचेंगे। वहीं, कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। रविवार को कार्यविधि के अनुसार सभी संकायाध्यक्ष और समारोह की कमेटियों के प्रभारियों ने रिहर्सल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed