{"_id":"6216909d33412d380068c85b","slug":"77-buses-of-roadways-will-return-on-march-8-jhansi-news-jhs215565880","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ मार्च को वापस लौट आएंगी रोडवेज की 77 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ मार्च को वापस लौट आएंगी रोडवेज की 77 बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिले में 136 में से 77 रोडवेज बसों को चौथे, पांचवें, छठवें और सातवें चरण के मतदान के लिए अलग-अलग शहरों में भेजा गया है। अंतिम चरण का चुनाव सात मार्च को होना हैं। ऐसे में ये 77 बसें अब आठ मार्च को झांसी लौट आएंगी। इससे यात्रियों को कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, आगरा और मेरठ रूट पर होने वाली परेशानी कम हो जाएगी।
विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने परिवहन निगम की 77 बसों का अधिग्रहण कर लिया है। इससे कानपुर, लखनऊ, आगरा, दिल्ली, ललितपुर रूटों पर चलने वाली बसों की संख्या कम होने और गोरखपुर, मेरठ, बरेली, मुरादाबाद रूट पर चलने वाली बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों को होने वाली समस्या से राहत मिल जाएगी। प्रदेश में सात चरणों में मतदान कराया जा रहा है। एक जिले से दूसरे जिलों में मतदान कर्मियों और फोर्स को भेजने के लिए रोडवेज बसों का इस्तेमाल किया जाता है। एआरएम प्रियम श्रीवास्तव ने बताया कि झांसी डिपो में कुल 136 बसें हैं। इनमें 77 बसों को चुनाव में भेजा जा चुका है। इस कारण कुछ रूटों पर बसों की कमी से समस्या हो रही है। चुनाव ड्यूटी में गईं 77 बसें आठ मार्च को वापस आ जाएंगी। इसके बाद हालात सामान्य हो जाएंगे।