फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   7.38 crore house taxes are pending from hotels, wedding halls and government departments.

Jhansi News: होटल, विवाहघर से लेकर सरकारी विभाग दबाए बैठे 7.38 करोड़ गृहकर

Sat, 01 Mar 2025 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
7.38 crore house taxes are pending from hotels, wedding halls and government departments.

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। होटल, विवाहघर से लेकर सरकारी विभाग तक नगर निगम का 7.38 करोड़ रुपये गृहकर दबाए बैठे हैं। नगर निगम ने सभी को नोटिस जारी करके गृहकर जमा करने के लिए कहा है। निगम ने चेतावनी दी है कि पांच मार्च तक गृहकर जमा नहीं किया तो व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील कर देंगे।

नगर निगम का सबसे ज्यादा दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड पर 5.49 करोड़ रुपये गृहकर बकाया है। वहीं, अधिशासी अभियंता, सिंचाई निर्माण खंड पर 26.84 लाख, प्रबंधक राजकीय खाद्य गोदाम पर 22.82 लाख, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर 20.20 लाख, अधिशासी अभियंता, एमपी शासन राजघाट नहर परियोजना पर 12.20 लाख, कार्यालय बेसिक शिक्षा अधिकारी पर 11.97 लाख, विधि विज्ञान प्रयोगशाला पर 11.50 लाख, पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन पर 10.06 लाख रुपये बकाया है। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि इन सभी सरकारी विभागों पर कुल 6.65 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि 10 बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठनों पर भी नगर निगम का 73.77 लाख रुपये बकाया है। इसमें होटल एंब्रोसिया के रमेश चंद्र पर 16.37 लाख, पेंटालूंस शोरूम के रमेश चंद्र पर 12.09 लाख, होटल बागवान पर 10.04 लाख, कमला गार्डन के कालीचरण यादव पर 7.84 लाख, व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स के कपिल साहनी पर 7.81 लाख, रॉयल विवाह घर के मोहन यादव पर 6.48 लाख, व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स के देवेंद्र कुमार बक्सी पर 4.29 लाख, गैस एजेंसी की मालिक हेमलता पर 3.44 लाख, फैक्टरी मालिक अखिलेश आर्या पर 2.91 लाख, वैष्णव गार्डन पर 2.44 लाख रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 करोड़ लक्ष्य, चार करोड़ वसूलने बाकी



नगर निगम के कर विभाग को इस वित्तीय वर्ष में 28 करोड़ रुपये गृहकर वसूलने का लक्ष्य मिला है। अब तक विभाग 24 करोड़ रुपये गृहकर की वसूली कर चुका है। अंतिम महीने मार्च में विभाग को लक्ष्य पूरा करने के लिए चार करोड़ रुपये गृहकर की वसूली करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed