फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   102 वर्ष की उम्र में दिखा मतदान का जोश

102 वर्ष की उम्र में दिखा मतदान का जोश

Tue, 30 Apr 2019 02:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
102 वर्ष की उम्र में दिखा मतदान का जोश
102 वर्ष की उम्र में दिखा मतदान का जोश
विज्ञापन

झांसी। बूथों पर मतदान करने पहुंच रहे मतदाताओं में खासा जोश दिखाई दिया। कई मतदाता ऐसे पहुंचे जो चलने में असमर्थ थे पर अपने वोट को खराब नहीं जाने दिया। संसाधनों के जरिये बूथ पर पहुंचकर वोट डाला। वोट करने पहुंचे सबसे उम्र दराज मतदाता स्वामी शरण रहे।
कलेक्ट्रेट में पेशगार के पद से रिटायर 102 वर्ष के स्वामी शरण सुभाष गंज के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी महाराज किशोरी जो शिक्षिका के पद से रिटायर हैं ने अपने कर्तव्यों को निभाया। स्वामी शरण ने बताया कि अपने जीवनकाल में उन्होंने एक भी मतदान नहीं छोड़ा और उस कर्तव्य को वह आज भी निभा रहे हैं। जबकि, दंपति चलने फिरने में असमर्थ हैं। बावजूद, व्हीलचेयर की मदद से बूथ पर पहुंचे और मतदान किया।
विज्ञापन

वहीं, रेलवे से डिप्टी एसएस पद से सेवानिवृत्त 92 वर्षीय प्रमोद चंद अग्रवाल सुबह साढ़े ग्यारह बजे हाफिज सिद्दीकी आदर्श मतदान केंद्र पहुंचे। उनके परिजनों ने बताया कि ऐसा कोई भी चुनाव नहीं रहा, जिसमें उन्होंने मतदान नहीं किया है। इसी प्रकार से कई और मतदाता बूथों पर व्हील चेयर या फिर अन्य संसाधनों के माध्यम से बुजुर्ग अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। बुजुर्ग मतदाताओं की बूथों पर तैनात सुरक्षा और मतदान कर्मियों ने भरपूर मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed