{"_id":"59fdd42e4f1c1b97678b92c0","slug":"71509807150-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेली शार्ट फिल्म हालात की शूटिंग-Lalitpur","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेली शार्ट फिल्म हालात की शूटिंग-Lalitpur
Updated Sat, 04 Nov 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
-----
बन रही ‘हालात’ मां को बेघर करेगा बेटा
- झरना गेट, वृंदावन लाल वर्मा पार्क में हुई बुंदेली शार्ट फिल्म की शूटिंग
शहर के कई कलाकारों का दिखेगा अभिनय
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
शनिवार को शहर के झरना गेट और वृंदावन लाल वर्मा पार्क में बुंदेली शार्ट फिल्ट हालात की शूटिंग हुई। फिल्म की कहानी में हीरो अपनी मां को बेघर कर देता है, जिसका बाद में उसे पश्चाताप होता है। इसमें शहर के कई कलाकार अपने अभिनय का कौशल दिखाते नजर आएंगे।
अनमोल आर्ट के बैनर तले एक बुंदेली शार्ट फिल्म हालात के आखिरी हिस्से की शूटिंग शनिवार को हुई। इसमें अभिनेता देवदत्त बुधौलिया और टीना मुख्य भूमिका में हैं। अजय साहू के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग पिछले चार-पांच महीनों से क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में हुई। इस बुंदेली फिल्म की कहानी देवदत्त बुधौलिया ने लिखी है। इसमें पति अपनी पत्नी की जिद के कारण वृद्ध मां को वृद्धाश्रम छोड़ आता हैं। बेटा मां को तो चाहता है, लेकिन विवश है। कुछ समय बाद मां की मौत हो जाती है। इस दुख में बेटा अपना होश खो बैठता है। अभिनेता देवदत्त बुधौलिया ने बताया कि इस फिल्म के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि जो अपने मां-बाप के साथ बुरा करता है, उन्हें भगवान कभी माफ नहीं करता। मां की भूमिका में साइना प्रिया है। फिल्म में जमील कुरैशी, संजय पचौरी, जीडी शर्मा, अमित गहोई भी नजर आएंगे।