{"_id":"599db3474f1c1bed1f8b4649","slug":"71503507271-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविक एमीनिटीज- सुभाष गंज में अति क्रमण हटाया-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविक एमीनिटीज- सुभाष गंज में अति क्रमण हटाया-City
Updated Wed, 23 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविक एमीनिटीज
---------------
फोटो
------
‘गरमी’ व ‘नरमी’ के बीच हटा अतिक्रमण
सब हेड-- दुकानदारों को टिनशेड हटाने को आज तक की मोहलत
- रुई बेचने वाले भी नहीं बचा सके दुकान
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
छापामार कार्रवाई हो या सैंपलिंग की कार्रवाई, हमेशा ‘गरमी’ दिखाकर विरोध करने वाले सुभाषगंज मार्केट के व्यापारी बुधवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान ‘नरमी’ दिखाते नजर आए। मौसम की कड़क गरमी में उनकी यह नरमी देखने लायक थी। बुधवार को जैसे ही अतिक्रमण हटाने के लिए दस्ता सुभाषगंज मार्केट में पहुंचा, वहां द्विवेदी पूड़ी भंडार के सामने वर्षों से रास्ता घेरकर रखी दो गुमटियां संबंधित दुकानदार ने हाथ ठेला पर बिना कहे लदवा कर रवाना कर दीं। दुकानों के बाहर छह फुट तक लगे टिनशेड हटाने के लिए दुकानदारों को आज तक की मोहलत दे दी गई। यदि नहीं हटाते हैं तो नगर निगम इन्हें हटा देगा और जुर्माना दुकानदार से वसूल किया जाएगा।
कोतवाली से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ। जिला महिला अस्पताल की बाउंड्रीवाल के सहारे वर्षों से चाय बेच रहे दुकानदार का अतिक्रमण हटा दिया गया। इसके अलावा कई दुकानों के आगे टिनशेड और परदे काफी आगे तक निकले हुए थे, जिन्हें हटा दिया गया। अतिक्रमण दस्ता के कारण बाजार के व्यस्त समय में सुभाषगंज की ओर जाने वाला रास्ता पूरी तरह से जाम हो गया, जिससे ऑटो चालक और अन्य दुपहिया वाहन चालक पीएनबी रोड से आ-जा रहे थे। रानीमहल के पास वर्षों से रुई का कारोबार कर रहे यूनिस की गुमटी सड़क किनारे रखी थी, इसे हटाने के लिए कहा गया। लेकिन, बात नहीं बनी तो नगर निगम की जेसीबी से लोहे की गुमटी को जब्त कर लिया गया। रानीमहल के सामने टेलीफोन के खंभे में जंजीर से पान की दुकान बंधी थी, जिसे तोड़कर जब्त कर लिया गया।
सुभाषगंज में दुकानदारों ने दुकानों का सामान समेट लिया था, जिससे टीम को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। यहां से बड़ाबाजार पहुंची टीम को ज्यादातर मैदान साफ मिला। बहुत से दुकानदारों की दुकानों में टिनशेड छह से दस फिट तक के लगे हुए थे। अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह ने उन्हें निर्देश दिए कि 24 घंटे में टिन शेड हटा लें, यदि नहीं हटाते हैं तो सभी दुकानदारों के टिनशेड तोड़ दिए जाएंगे और जुर्माना दुकानदारों से वसूल किया जाएगा। इस मौके पर एसपी सिटी देवेश कुमार पांडे, टीएसआई सुभाष यादव, अधिशासी अभियंता एके शर्मा, पशु चिकित्साधिकारी डा. आरके निरंजन, जेई वीके सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सोमवार को नहीं हो पाई थी कार्रवाई
इस क्षेत्र का अतिक्रमण सोमवार को हटाया जाना था। इसके लिए मुनादी करा दी गई थी, लेकिन अभियान नहीं चल सका था। इस पर नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया ने बुधवार को अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। आज बुधवार को पूरा अमला मौके पर पहुंचा और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।